श्रम कल्याण एवं कौशल उन्नयन केंद्र अमलाई में मनाई गई स्वतंत्रता दिवस की 74 वी वर्षगांठ
शहडोल। जिले के अमलाई क्षेत्र के अंतर्गत श्रम कल्याण एवं कौशल उन्नयन केंद्र में स्वतंत्रता दिवस की 74 वीं वर्षगांठ मनाई गई। शासन के निर्देशानुसार सोशल डिस्टेंसिंग वह मास्क का उपयोग करते हुए यह कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें कल्याण सहायक अधिकारी दीपक राज सिंह ने बताया कि हमेशा की तरह धूमधाम से मनाने वाला यह त्यौहार करोना काल के चलते काफी सावधानी पूर्वक मनाया गया जहा शासन के निर्देशानुसार समस्त एहतियात बरतते हुए संपन्न किया गया जिसमें ओपियम श्रमिक संघ (बीएमएस) अमलाई के महामंत्री प्रवीण कुमार शुक्ला, राम बचन यादव ,उमेश प्रताप सिंह, शिवपाल मिश्रा, सज्जन सिंह, राजेश्वर सिंह ,मोहन सिंह सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।