74 वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया
आशीष नामदेव
बुढ़ार । आज 15 अगस्त के अवसर पर बुढार के पंडित दीनदयाल चौक में क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती मनीषा सिंह के मुख्य आतिथ्य में झंडारोहण किया गया। बुढार भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नमन ताम्रकार के नेतृत्व में झंडारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ,जिसमें नगर परिषद बुढ़ार के प्रथम नागरिक कैलाश विश्नानी द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई।सर्वप्रथम विधायक श्रीमती मनीषा सिंह जी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को फहराया गया , तत्पश्चात राष्ट्रगान की सामूहिक गायन एवं भारत माता का जय घोष किया गया।
क्षेत्रीय विधायिका जी ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज संपूर्ण विश्व एवं भारत देश कोरोना जैसी भीषण महामारी से जूझ रहा है , जिस कारण हम सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन एवम् अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए मुंह पर मास्क लगाकर सामाजिक कार्य करना है।
नगर परिषद अध्यक्ष श्री कैलाश विश्नानी जी द्वारा अपील की गई कि नगर में स्वच्छता का ध्यान रखते हुए कोरोना महामारी से हमें जीत हासिल करना है एवं उसके तत्पस्चात , नगर उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र ताम्रकार ने कहा कि नगर को स्वच्छ रखकर नालियों में कचरा ना फेंकने का संकल्प ले ।
अंत में वृक्षारोपण भी किया गया। उक्त कार्यक्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र ताम्रकार जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय पांडे जी, पूर्व मंडल महामंत्री मोहन नामदेव जी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती शालिनी सरावगी जी, पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जनपद उपाध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह(अंनू)जी, भाजपा मंडल बुढार के महामंत्री अर्जुन सोनी जी, मंडल उपाध्यक्ष गोरेलाल गुप्ता जी, वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेंद्र जैन जी, सुधीर गुप्ता जी, पार्षद संतोष प्रजापति जी, पार्षद बाबूलाल गुप्ता जी, पूर्व जिला मंत्री जूली जैन जी, श्री विपिन उपाध्याय जी, श्रीमती काजल सरावगी जी, श्री अभिषेक गुप्ता जी , युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य नीलेश जैन, श्री सुधाकर शर्मा जी, विजय गुप्ता, लवकेश द्विवेदी समाजसेवी प्रकाश सिंह जी, उमेश सोनी , शंकर गुप्ता, सौरभ सोनी, अभिलाष ताम्रकार जी ,जयदीप गुप्ता जी , राहुल जगवानी, शिवा गुप्ता जी, सूरज नपित जी, संजय जी उपस्थित.