खैरहा ब्लॉक में 78 कर्मचारियों को लगाया गया वैक्सीन का टीका
आशीष नामदेव
बुढ़ार। कोरोना वैक्सीन पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं कर्मचारियों को वैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत कोरोना वैक्सीन पहले चरण में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरहा, सिंहपुर ब्लाक के अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्र में सौ वैक्सीन टीका का लक्ष्य दिया गया था जिसमें 78 कर्मचारियों को वैक्सीन का टीका लगाया गया। खैरहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ए,एन,एम, सुमन सोनी एवं भूमिका पांडे के द्वारा कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जा रही है। तथा यह भी समझाइश दी जा रही है की कोरोना वैक्सीन लगने के बाद भी अब से दूरी बनाकर रखें और मास्क का नियमित रूप से उपयोग करें एवं शासन की गाइडलाइन के नियमों का पालन करें।