कटनी जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा पहुंचे भाजपा की महापौर प्रत्याशी रही ज्योति दीक्षित के निवास,प्रभारी मंत्री श्री देवडा जी का हुआ भव्य एवं आत्मीय स्वागत
कटनी जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा पहुंचे भाजपा की महापौर प्रत्याशी रही ज्योति दीक्षित के निवास,प्रभारी मंत्री श्री देवडा जी का हुआ भव्य एवं आत्मीय स्वागत

कटनी । अपने एक दिवसीय प्रवास पर कटनी पहुंचे प्रदेश के वित्त मंत्री एवं कटनी जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने कार्यक्रमों के दौरान नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी रही दो बार की पूर्व पार्षद श्रीमती ज्योति दीक्षित के निवास पर पहुंचने पर ज्योति दीक्षित एवं उनके पति विनय दीक्षित ने पारिवारिक वातावरण में श्री जगदीश देवडा का शाल श्रीफल भेंट कर तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया । इस अवसर पर उन्होंने विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक, जिलाध्यक्ष रामरतन पायल,विधायक प्रणय पांडे ,पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर टोपनानी सभी का भी आत्मीय स्वागत किया। इसके पूर्व गायत्री नगर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने भी श्री देवड़ा का फूल माला पहना कर स्वागत किया इस अवसर पर नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष संतोष शुक्ला,भाजपा महामंत्री चेतन हिंदुजा ,उपाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी, यज्ञ दत्त मिश्रा,मंत्री अंकिता तिवारी,सचिन तिवारी,अवध प्यासी, सौरभ अग्रवाल,श्रीमती प्रभा गुप्ता, श्रीमती प्रीति खरे आदि उपस्थित रहे ।