पत्थर पटक कर की वृद्ध की हत्या
(Amit Dubey+8818814739)
उमरिया। नौरोजाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम बेलापानी निवासी 62 वर्षीय बुल्ली कोल की अंधी हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया गया है। हत्या का कारण अप्राकृतिक यौनाचार करना था। घटना 26 जून को बेलापानी ददराहार नर्सरी के समीप हुई थी। सूचनाकर्ता रमेश कोल निवासी बेलापानी द्वारा 29 जून को पुलिस को सूचना दी गई थी, तब तक लाश सडग़ल चुकी थी।
घर से गायब था
सूचना पर नौरोजाबाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये घटनास्थल पहुंचकर मर्ग कायम कर शव पंचनामा की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान शव की पहचान बुल्ली कोल पिता मंगलिया कोल उम्र 62 वर्ष निवासी बेलापानी के रूप में की गई जो कि 28 जून से घर से गायब था। जिसकी गुमशुदगी के संबंध में उसकी पत्नी सुधिया बाई द्वारा थाना नोरोजाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मर्ग जांच के दौरान मृतक बुल्ली कोल का पी. एम. कराया गया। पी. एम. रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृतक के सिर पर चोट तथा पसलियों के टूटने से और अत्याधिक खून बह जाने के कारण मौत का होना बताया गया। मर्ग जांच एवं पी. एम. रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना नोरोजाबाद में धारा 302 ता. हि. का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
ईनाम किया घोषित
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा द्वारा अज्ञात आरोपी की पता तलाश एवं शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही अज्ञात आरोपी के संबंध में जानकारी देने एवं गिरफ्तारी में सहयोग करने के संबंध में 10 हजार रूपये के ईनाम की उद्घोषणा की गई। विवेचना को दौरान विवेचना टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु घटनास्थल ग्राम बेलापानी व आसपास के गांवों में लगातार पूछताछ की गई।
अप्राकृतिक कृत्य के बहाने ले गए
विश्वनीय सूत्रों के आधार पर प्रकरण के 3 संदेहियों का पता चला। जिनसे पुलिस द्वारा बारीकी से पूछताछ की गइ। दौरान पूछताछ तीनो आरोपियों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार कर बताया गया कि मृतक आरोपिगणो के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिये प्रयास करता था। 26 जून को रात्रि करीब 11 बजे आरोपीगण इसी बात (अप्राकृतिक संबंध बनाने को कहकर मृतक बुल्ली कोल को अपने साथ उसके घर से नर्सरी ले गये। उसके बाद आरोपियोंं द्वारा मृतक को अत्याधिक शराब पिलाई गई। आरोपियों ने मौका पाकर रात करीब 12 बजे से 1 बजे के बीच बुल्ली का गला दबाने के बाद उसके सिर पर 7-8 बार पत्थर पटक दिया। फिर भी वे उसकी मौत को लेकर आश्वस्त नहंी थे, इस कारण सब्जी काटने के चाकू से मृतक गला काटा गया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना के वक्त पहने कपड़े पुलिस द्वारा जप्त कर, 2 विधिविरुद्ध अपचारी सहित कुल 3 आरोपियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, माननीय न्यायालय द्वारा जे. आर. पर एक नफर आरोपी जिला जेल उमरिया तथा 2 नफर विधिविरुद्ध बालक को बाल संप्रेक्षण गृह रीवा में भेजा गया।
इनका रहा सहयोग
उक्त अंधी हत्या के पर्दाफाश करने व सम्पूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक जिला उमरिया एवं अति. पुलिस अधीक्षक जिला उमरिया के निर्देशन में जितेन्द्र सिंह अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग पाली, निरीक्षक डॉ.ज्ञानेन्द्र सिंह थाना प्रभारी नौरोजाबाद, उप निरीक्षक राजभान धुर्वे, सहायक उप निरीक्षक रसिया साकेत, प्रधान आरक्षक सूर्यप्रकाश शुक्ला, अंजनी तिवारी, आरक्षक मोहित सिंह एवं कनक पाण्डेय का विशेष योगदान रहा।