रंगनाथ मंदिर में गरूडध्वजवैदिक शिक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न,रंगनाथ सेवा समिति का हुआ गठन

0

रंगनाथ मंदिर में गरूडध्वजवैदिक शिक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न,रंगनाथ सेवा समिति का हुआ गठन

कटनी। 24 जुलाई श्री रंगनाथ मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष एडवोकेट के के शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए निर्णयों में सर्वप्रथम वेद पाठशाला में अध्ययनरत छात्रों के लिए नये गद्दे , चद्दर,तकिया खरीदी एवं पलंग निर्माण करने की स्वीकृति प्रदान की गई ,साथ ही अध्ययनरत वेद पाठी छात्रों को परिधान सुनिश्चित करते हुए उन्हें परिधान में ही रहकर शिक्षा अध्ययन करने की सलाह देते हुए उनके लिए कुर्ता एवं धोती क्रय करने का निर्णय लिया गया. इसी क्रम में श्रावण मास में भगवान को अत्यंत प्रिय झूला उत्सव एवं कृष्ण जन्मोत्सव को बृहद रूप से मनाने एवं धूमधाम से कार्यक्रम करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए रंगनाथ भगवान की सेवा पूजा एवं मंदिर की सुचारू व्यवस्था बनाने के लिए श्री रंगनाथ सेवा समिति का भी गठन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने तथा स्वामी मठ के शिष्यों एवं श्रद्धालुओं ने सदस्यता ग्रहण की। मंदिर की भव्यता और उसकी प्रतिष्ठा के अनुकूल सभी उत्सव धूमधाम से मनाए जायेंगे । इस तरह झूला उत्सव के लिए विभिन्न रामायण एवं भजन मंडलों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। प्रमुख रूप से श्यामा श्यामा रामायण मंडल, रंगनाथ भजन मंडल, श्री बजरंगबाल रामायण , राधारानी रामायण मंडल , महिला संकीर्तन मंडल एवं अन्य भजन मण्डलों को निर्धारित क्रमानुसार झूला उत्सव के संकीर्तन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन 4 से 11 अगस्त तक किए जायेंगे एवं 19 अगस्त को श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जावेगा इस अवसर पर उपाध्यक्ष रामाधार गौतम, सचिव सत्येंद्र शुक्ला, सह सचिव डॉ आरके पाठक, कार्यकारिणी सदस्य पंडित राजेंद्र गर्ग , पंडित गणेश दत्त मिश्रा, व्यवस्थापक रामकरण दुबे, वेद विद्यालय के प्राचार्य पंडित धीरेन्द्र द्विवेदी , आचार्य संदीप पाण्डेय, वरिष्ठ सदस्य पुरुषोत्तम दास सोनीं टण्डन पंडित सियाराम परौहा, पंडित ओंकार मिश्रा, राजेंद्र उर्फ बबलू सिंह , अवधेश मिश्रा पण्डित ,सरमन तिवारी, विनोद सेठिया , चंद्रमोहन जुत्शी , सुशील पाण्डेय ,चंद्रेश शुक्ला, नरवद गुप्ता ,टीकाराम महोबिया ,बडगैया जी अनेक श्रद्धालु भक्त,शिष्यजन एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed