आन लाईन शापिंग कंपनी अमेजन, फ्लिपकार्ट कंपनी के डिलिवरी ब्याय से पार्सल लेकर मोबाईल चोरी करने वाली गैंग का पुलिस नें किया पर्दाफाश
आन लाईन शापिंग कंपनी अमेजन, फ्लिपकार्ट कंपनी के डिलिवरी ब्याय से पार्सल लेकर मोबाईल चोरी करने वाली गैंग का पुलिस नें किया पर्दाफाश

कटनी ॥ अमेजन इंडिया के डिलिवरी ब्याय गोविंद बर्मन एवं अजय यादव ने रिपोर्ट लेख कराई कि वह स्लीमनाबाद के पास के पास 04 नग व 07 नग रेडमी कंपनी के कीमती मोबाईल डिलीवर कस्टमर के बताये अनुसार करने गये थे । उक्त कस्टमर ने पार्सल लेकर खुले पैसे दिया जिसे वे गिनने लगे तभी कस्टमर ने मोबाईल के डिब्बा से मोबाईल निकालकर उसमें पत्थर तथा साबुन की टिकिया रख दिया । डिलिवरी ब्याय ने पैसे गिना जो कम होने से उसने कस्टमर से कहा पैसे कम है तब कस्टमर ने कहा कि उसके पास इतने ही पैसे है तथा आरोपी कस्टमर के द्वारा पार्सल वापस करके दिये गये पैसे वापस ले लिया तथा आनलाईन पेमेंट करके लेने की बात बोलते हुये वहां से चला गया । डिलिवरी ब्याय को बाद में शंका होने पर उन्होंने पार्सल को चेक किया तो डिब्बे खुले हुये थे तथा टेप से चिपकाये गये थे तथा डिब्बों के अंदर पत्थर व साबुन की टिकिया रखी हुई थी । जिसकी शिकायत के आधार पर थाना स्लीमनाबाद में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । थाना स्लीमनाबाद नें अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु प्रयास करना प्रारंभ किये गये । आरोपी की तलाश पतारसी के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सिहोरा में दुकानदारों व लोगों को नये मोबाईल बेचने की बात बोल रहा है तथा उसके पास मोबाईलों के बिल भी नहीं है । सूचना पर तत्काल टीम के द्वारा तलाश पतारसी करते हुये बसस्टैण्ड सिहोरा में प्रार्थियों ने एक व्यक्ति की ओर इशारा करते हुये बताये कि नीले रंग की शर्ट तथा स्लेटी रंग का जीन्स का पैंट पहना हुआ व्यक्ति है , जो पार्सल लेने आया था । टीम के द्वारा संदेही को पकड़कर उसके बैग की तलाशी लेने पर बैग में 11 नग नये रेडमी कंपनी के मोबाईल मिलने पर मोबाईलों के बिल मांगे गये जो नहीं होना बताने पर संदेही को मोबाईल सहित थाना लाकर पूछताछ की गई । जो संदेही ने जुर्म स्वीकार करते हुये बताया कि उसने ही स्लीमनाबाद के पास डिलिवरी ब्याय से 07 नग रेडमी कंपनी के मोबाईल डिब्बो से चोरी कर लिया है तथा डिब्बो में पत्थर व साबुन की टिकिया रखकर डिलिवरी ब्याय को वापस कर दिया है । आरोपी दीपक चौधरी से पूछताछ पर उसके द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा अभी हाल में अपनी एक अन्य महिला मित्र के साथ मिलकर जबलपुर एवम सतना जिले में अमेजन इंडिया एवम फ्लिपकार्ट कंपनी को भी फर्जी तरीके से मोबाईल आर्डर बुक करके मोबाईल निकाल कर पार्सल पैकेट में कपड़े धोने का साबुन और डिटर्जेंट पाउडर रखकर वापस कर दिया गया है । आरोपी द्वारा बताया गया कि उसके जबलपुर एवम सतना जिले में इसी प्रकार से तरीका वारदात को अपनाकर प्राप्त किये गये हैं । आरोपियों कों पकड़ने मे थाना प्रभारी स्लीमनाबाद संजय दुबे , उनि ० नीरज दुबे , संतराम यादव , सउनि ० संतोष सिंह , राजेश कोरी प्र 0 आर 0 434 अविनाश मिश्रा सायबर सेल कटनी से आर ० प्रशांत विश्वकर्मा , सत्येन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही ।