कॉंग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस ने जताया अपना रोष , मोदी सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध के तहत केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने के आरोप में कांग्रेसियों का प्रदर्शन
कॉंग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस ने जताया अपना रोष , मोदी सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध के तहत केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने के आरोप में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

कटनी ॥ कचहरी चौक स्थित एसडीएम कार्यालय के समीप की सड़कों पर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रोष व्यक्त किया । महिला कांग्रेस नेत्री सहित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में प्रदर्शन में हिस्सा लिया। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस ने अपना रोष जताया। पार्टी ने केंद्र पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की दूसरी बार पूछताछ के खिलाफ आज देश भर में कांग्रेस एक बार फिर सड़कों पर नजर आई इसी के तत्वावधान में कटनी में महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा के पास कांग्रेस नें प्रदर्शन किया । कांग्रेसियों नें मोदी सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध के तहत केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया । प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार अपनी विफलताओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए यह सरकार एजेंसियों के माध्यम से विपक्ष के प्रभावशाली नेताओं को तंग कर रही हैं। कांग्रेसियों नें कहा की मोदी भाजपा सरकार, ईडी और पुलिस के माध्यम से ये दबाव इनकी आवाज उठाने से रोक रही है। कांग्रेस भाजपा का डट कर मुकाबला करेगी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों नें नरेंद्र मोदी का पुतला जलाने का प्रयास किया जिसके लिए प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का प्रयोग किया गया, इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा । प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी स्रेहा खंडेलवाल सहित कांग्रेस नेताओं सहित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रही !