नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ कार्यक्रम 3 अगस्त को नगर पालिक निगम कटनी के आडिटोरियम हॉल में
नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ कार्यक्रम 3 अगस्त को नगर पालिक निगम कटनी के आडिटोरियम हॉल में


कटनी ॥ नवनिर्वाचित महापौर एवं प्रत्येक पार्षदों का शपथ कार्यक्रम दिनांक 3 अगस्त 2022 को पूर्वान्ह 11 बजे से स्थान नगर पालिक निगम कटनी के आडिटोरियम हॉल में आयोजित किया गया है।इस संबंद्ध मे जारी पत्र के अनुसार नगर पालिक निगम कटनी के आम निर्वाचन -2022 उपरांत मध्यप्रदेश राजपत्र ( असाधारण ) भोपाल दिनांक 26 जुलाई 2022 में महापौर एवं पार्षदों के निर्वाचन की अधिसूचना प्रकाशित हो चुकी है । मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा -17 ख के अंतर्गत महापौर तथा प्रत्येक पार्षद , यथास्थिति निगम के प्रथम सम्मिलन में अध्यक्ष ( स्पीकर ) के चुनाव में भाग लेने के पूर्व या अपना पद ग्रहण करने के पूर्व जिला कलेक्टर के समक्ष प्रारूप में शपथ या प्रतिज्ञान पर हस्ताक्षर करने का प्रावधान है । नवनिर्वाचित महापौर एवं प्रत्येक पार्षदों का शपथ कार्यक्रम 03 अगस्त 2022 को पूर्वान्ह 11:00 बजे से स्थान नगर पालिक निगम कटनी के आडिटोरियम हॉल में आयोजित किया गया है । जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सूचना जारी कर 3 अगस्त को पूर्वान्ह 11:00 बजे स्थान नगर पालिक निगम कटनी के आडिटोरियम हॉल में उपस्थित होने पत्र जारी किया है।