शासकीय स्कूल को चोरों नें बनाया निशाना , LED, SOUND SYSTEM ले गए चोर
शासकीय स्कूल को चोरों नें बनाया निशाना , LED, SOUND SYSTEM ले गए चोर
कटनी ॥ कुठला थाना क्षेत्र के बस स्टैंड चौकी अंतर्गत आने वाले बालाजी नगर में शासकीय पुरवार कन्या शाला में अज्ञात चोरों ने शुक्रवार शनिवार की दरम्यानी रात को स्कूल का दरवाजा तोड़ कर एलईडी टीवी, स्पोट्र्स किट, कीमती ताले चाबी, एक दर्जन माइक साउंड चोरी कर ली गई है । घटना की जानकारी स्कूल स्टाफ द्वारा बस स्टैंड पुलिस चौकी व कुठला थाने को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस नें जानकारी एकत्रकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर चोरों की पतासाजी के प्रयास शुरू कर दिए है ! वही जानकारी अनुसार इससे पूर्व भी दों बार चोरों नें यहा स्कूल को अपना निशाना बना चुके है ।