अब हाईटेक बनेगी कटनी पुलिस,कटनी पुलिस को मिली ई- चालान मशीन

0

अब हाईटेक बनेगी कटनी पुलिस,कटनी पुलिस को मिली ई- चालान मशीन


कटनी॥ पुलिस अधीक्षक कटनी सुनील कुमार जैन द्वारा कंट्रोल रूम कटनी में चालानी कार्यवाही हेतु प्राप्त pos (पॉइंट ऑफ सेल) मशीन का उद्घाटन किया । दरअसल कटनी पुलिस को पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा pos मशीन आवंटित की गई थी, जिसका उद्घाटन किया गया तथा साथ ही साथ कटनी जिले के सभी थाना प्रभारियो तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारियों को मशीन का प्रशिक्षण भी दिया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया, नगर पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह, डीएसपी मुख्यालय शालिनी परस्ते, डीएसपी अजाक, रक्षित निरीक्षक सहित जिले के समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Pos मशीन की खूबियां

Pos मशीन पूरे भारत के वाहन तथा सारथी एप्प से इंटीग्रेटेड है
मशीन में वाहन नम्बर डालते ही वाहन मालिक की सम्पूर्ण जानकारी ,पूर्व में हुए चालान की जानकारी, तथा दस्तावेजो की जानकारी मिल जाती है।
मशीन के द्वारा एटीएम,क्रेडिट कार्ड , बार कोड से भी समन शुल्क राशि का भुगतान किया जा सकता है।

ई चालान के फायदे

ई-चालान के जरिए घर बैठे चालान की रकम जमा कर सकते हैं। इसके लिए आपको ट्रैफिक पुलिस के किसी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है। अगर आप एसएमएस या ई-मेल पर आए चालान को डिलीट कर चुके हैं, तब भी आप वेबसाइट की मदद से चालान की रकम जमा कर सकते हैं।

पुलिस का काम होगा आसान

पुलिस कर्मी वाहन चालक की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

आपसे कोई नकली चालान बना कर पैसे नहीं ले सकता है।

पुलिस कर्मी किसी अन्य राज्य में भी वाहन चालक की डिटेल प्राप्त कर सकते है।

. जुर्माना ना भरने की दशा में केस मशीन के द्वारा ही कोर्ट में चला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed