लल्लू भैया कि तलैया में भरेगा कजलियां मेला

0

लल्लू भैया कि तलैया में भरेगा कजलियां मेला

कटनी॥ विगत 40 वर्षों से अनवरत रूप से लोक परंपरा का पर्व कजलियां जो सामाजिक सद्भाव एकता का प्रतीक पर्व माना जाता है जो मेले के रूप में स्थानीय लल्लू भैया कि तलैया में आयोजित होता चला आ रहा है विगत 2 वर्ष कोरोना के प्रकोप के कारण यह मेला आयोजित नहीं हुआ। इस वर्ष से पुनः मेला आयोजित करने का निर्णय स्वर्गीय लल्लू भैया के परिवारजनों तथा मेले से जुड़े शहर के गणमान्य जनों द्वारा लिया गया है । मेला आगामी 12 अगस्त दिन शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से पूर्ण भव्यता के साथ लल्लू भैया कि तलैया में भरेगा, मेले में कजलियां विसर्जन हेतु घाट का निर्माण , मनोरंजन झूले, बच्चों के खेल खिलोने कि दुकाने, स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल आदि आकर्षण का केंद्र होंगे. मेला समिति ने नगर एवं आसपास के अंचलों कि धर्म प्रिय जनता से सामाजिक सौहाद्र एवं मेल मिलाप के पर्व कजलियां में शामिल होकर मेले में शामिल होने की अपेक्षा की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed