सावन के अंतिम सोमवार पार्थिव शिवलिंग निर्माण रुद्राभिषेक का किया गया भव्य धार्मिक आयोजन ख्यातिलब्ध भजन गायिका संजू सिंह बघेल के भजनों ने समा बांधा, शिवलिंग निर्माण रूद्राभिषेक हवन पूजन के साथ विशाल भंडारे में उमडे श्रद्धालु
सावन के अंतिम सोमवार पार्थिव शिवलिंग निर्माण रुद्राभिषेक का किया गया भव्य धार्मिक आयोजन
ख्यातिलब्ध भजन गायिका संजू सिंह बघेल के भजनों ने समा बांधा, शिवलिंग निर्माण रूद्राभिषेक हवन पूजन के साथ विशाल भंडारे में उमडे श्रद्धालु

कटनी। पवित्र सावन माह मे भगवान भोलेनाथ की विशेष आराधना के लिए प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सावन के अंतिम सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष नीरज दुबे एवं उनके परिवार के सदस्य राजेश दुबे रमेश दुबेअनिल दुबे सीमांत दुबे द्वारा निज निवास कैलवारा रोड पुरवार पुत्री शाला के पास बालाजी नगर में पार्थिव शिवलिंग निर्माण रुद्राभिषेक का भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। मंगलवार को हवन आहुति के उपरांत कन्याभोज के साथ विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जबलपुर से पधारी कोकिला कंठ भजन गायिका संजू सिंह बघेल एवं उनकी बेटी नवोदित कलाकार प्रीति सिंह बघेल सहित आर्केस्ट्रा टीम द्वारा भगवान भोलेनाथ की महिमा पर आधारित भजन व आल्हा की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। भजनों की मनमोहक प्रस्तुति पर श्रद्धालुगण झूम उठे।विशाल भंडारे के आयोजन में बड़ी संख्या में हजारों श्रद्धालुओं ने भजनो का लुत्फ उठाते हुए प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व महापौर विजेंद्र मिश्र राजा भैया भाजपा नेत्री श्रीमती भावना सिंह श्रीमति सीमा सोगानी सुश्री अंकिता तिवारी ललित जायसवाल मंटू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। रंगारंग सांस्कृतिक धार्मिक आयोजन में इस बीच पत्रकार बंधुओं का भी दुबे परिवार ने शाल श्रीफल से अभिनंदन किया। जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष पं विवेक शुक्ला उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल उपाध्यक्ष संजय गुप्ता प्रवक्ता पंडित भवानी तिवारी अनंत चतुर्वेदी रोहित सेन अंकुश रजक तपन निषाद हेमंत हेमंत सिंह प्रभाकर सिंह विकास बर्मन अशोक वर्मा को सम्मानित किया गया।