आरक्षण के साथ ही वार्डो से प्रत्याशी ठोकने लगे मैदान में उतरने की ताल
बुढ़ार में वार्डो के आरक्षण के साथ ही अब विभिन्न दलों से प्रत्याशियों के वार्ड के चुनाव लड़ने के दावे आने लगे हैं,हालांकि अंदरखाने में कई लोग पहले से तैयारी कर रहे थे, लेकिन अब आरक्षण हो जाने से यह साफ हो गया है कि उनका वार्ड आरक्षण प्रक्रिया के तहत किस जाति और वर्ग के लिए है, उसके बाद अब चुनावी सुगबुगाहट घरों से निकलकर चौराहों तक पहुंच गई है।
वार्ड नंबर 9 से लक्ष्मीरम्मू सोनी ने भारतीय जनता पार्टी से टिकट की मांग की है साथ ही वार्ड विकास का वादा भी किया है।
गौरतलब है कि रम्मू सोनी शहर के प्रतिष्ठित सराफा व्यवसाय के साथ बीते कुछ सालों से प्रॉपर्टी के कारोबार से भी जुड़े हुए हैं,रम्मू सोनी ने कहा कि यदि जनता ने मौका देती है तो वे उनके विश्वास पर खरे उतरेंगे यह उनका वादा है।