अमृत महोत्सव को लेकर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा
अमृत महोत्सव को लेकर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा

कटनी ॥आजादी के अमृत महोत्सव में भारत सरकार के अभियान घर घर तिरंगा के तहत पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन के नेतृत्व में पुलिस ने कई थानों के पुलिस जवानों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। स्थानीय मिशन चौक में पुलिस बैंड के द्वारा देश भक्ति से प्रेरित मधुर गीतों की प्रस्तुति देते हुए देश भक्ति की अलख जगाई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने यात्रा में घर-घर में तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया। पुलिस ने थाना कोतवाली ,थाना माधव नगर ,थाना कुठला ,थाना रंगनाथ सहित अन्य थानों के थाना प्रभारियों सहित पुलिस कर्मचारियों की मौजूदगी रही। यात्रा में पुलिस कर्मी हाथों में तिरंगे लेकर लहरा रहे थे तथा स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर में तिरंगा फहराने का आह्वान कर रहे थे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया ,सहित कई थानों के प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान व महिला सिपाही मौजूद रही।