जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने किया ध्वजारोहण
जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने किया ध्वजारोहण

कटनी॥ स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी,कटनी द्वारा नेहरु जी की प्रतिमा समीप सुभाष चौक एवं जवाहर चौक स्तंभ ध्वजारोहण किया गया, साथ ही प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के संदेश का वाचन किया गया। कांग्रेस जनों ने झंडा बाजार चौक में स्थापित भारत माता एवं पूज्य बापू की प्रतिमा के पास पहुंचकर “रघुपति राघव राजा राम” का गायन भी किया गया। इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस के अध्यक्ष मिथलेश जैन जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष ठाकुर गुमान सिंह जिला शहर कांग्रेस कमेटी कार्यवाहक अध्यक्ष विक्रम खम्परिया, ग्रामीण कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष करण सिंह चौहान वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजाराम यादव,राकेश जैन कक्का, शंकर सेन ब्लॉक कांग्रेस क्र.1 के अध्यक्ष रमेश सोनी,जिला महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष रजनी वर्मा,श्रीमति मंजू मिश्रा,जालिम यादव,गोविंद सचदेवा श्याम पाहुजा डॉ बी के तोमर राजा जगवानी,अजय कछवाह,गिरीश गर्ग,राकेश गुड्डू द्विवेदी,मनोज गुप्ता,विनोद छिरौलिया पुरुषोत्तम गौतम,हिमांशु तिवारी,गगन तिवारी,पार्थ समाधिया कल्लू बाजपाई,जगदीश निषाद कल्लू विश्वकर्मा अमित गर्ग आदि अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष पंकज गौतम ने किया!