आजादी के अमृत महोत्सव पर समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य पर श्री संजय जैन सम्मानित नगर निगम में आजादी के अमृत महोत्सव पर सम्मान समारोह आयोजित,श्री सकल दिगम्बर जैन समाज गौरवान्वित
आजादी के अमृत महोत्सव पर समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य पर श्री संजय जैन सम्मानित
नगर निगम में आजादी के अमृत महोत्सव पर सम्मान समारोह आयोजित,श्री सकल दिगम्बर जैन समाज गौरवान्वित

कटनी। स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव पर नगर निगम कम्युनिटी हाल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।वरिष्ठ पत्रकार व श्री सकल दिगम्बर जैन पंचायत के अध्यक्ष श्री संजय जैन को समाज सेवा के क्षेत्र में सम्मान से नवाजा गया।श्री संजय जैन द्बारा कोविड 19में निशुल्क वैक्सीनेशन सेंटर आक्सीजन सप्लाई ब्लड डोनेट का उत्कृष्ट कार्य किया गया। राष्ट्रीय पर्व पर *कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा. एसपी श्री सुनील जैन. एएसपी श्री मनोज केडिया. जिला पंचायत सीईओ श्री जगदीश गोमे ए डी एम रोमोनस टोप्पे नगर निगम कमिश्नर सत्येन्द्र धाकरे एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सम्मानित किया।