वॉशिंग यार्ड में खड़े ट्रेन के खाली डिब्बों में लगी आग, आग लगने से दो कोच छतिग्रस्त
वॉशिंग यार्ड में खड़े ट्रेन के खाली डिब्बों में लगी आग, आग लगने से दो कोच छतिग्रस्त

कटनी ॥ कटनी मुख्य स्टेशन पर बने प्लेट फॉर्म नंबर 6 के पास पर बने वॉशिंग यार्ड में खड़े ट्रेन के खाली डिब्बों में अचानक आग लग गई आगकी लपटों दो कोच को अपने आगोश में ले लिया घटना की जानकारी लगते ही अफरा तफरी का माहौल हो गया। संबंधित रेलवे के अधिकारियों नें तुरन्त मौके पर पहुंच कर फायर बिग्रेड को सूचना दी मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड को दो दमकल नें आग पर काबू पाया। आग लगने से दो ट्रेन के डिब्बे हुए पूरी तरह छतिग्रस्त हो गए है जिसमें से सामान्य कोच में लगी आग के कारण पूरा कोच छतिग्रस्त हो गया वहीं एसी कोच में लगे शीशों को तोड़कर दमकल के वाहनों में लगे पाइप के माध्यम से ट्रेन कोच के अंदर पहुच कर आग को बुझाने का प्रयास किया गया। हालांकि एसी कोच में ज्यादा नुकसान नहीं बताया गया। मौके पर आरपीएफ सहित आलाधिकारी मौजूद रहे। वहीं आग किन कारणों से लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है ,रेलवे के अधिकारी पूरी जांच करने में जुट गए है ॥ रेलवे के येरिया मैनेजर आशीष रावलानी नें जानकारी में बताया की जांच के बाद ही आग से नुकसान का आकलन किया जाएगा।