धनपुरी जलाशय में ओवरफ्लो की स्थिति निर्मित होने से अप्रिय स्थिति की संभावना को दृष्टिगत रख डूब क्षेत्र के 26 परिवारों के 90 लोगों को प्रशासन द्वारा पुनर्वासित किया गया है

0

गिरीश राठौर

अनूपपुर /जिले के जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम धनपुरी में जल संसाधन विभाग द्वारा निर्मित कराए गए धनपुरी जलाशय में ओवरफ्लो की स्थिति निर्मित होने से अप्रिय स्थिति की संभावना को दृष्टिगत रख डूब क्षेत्र के 26 परिवारों के 90 लोगों को प्रशासन द्वारा पुनर्वासित किया गया है

  परिवारों के शिफ्टिंग के साथ ही उनके लगभग 100 पशुओं को भी सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है धनपुरी जलाशय के जल भराव क्षेत्र मे रह रहे इन परिवारों को विभाग द्वारा पहले ही मुआवजा राशि का भुगतान किया जा चुका है जनपद पंचायत जैतहरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुगंध प्रताप सिंह ने बताया है कि अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री कमलेश पुरी व जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री के मार्गदर्शन में तथा संबंधित ग्राम पंचायत मझगवा के सचिव ,ग्राम रोजगार सहायक व आस-पास की ग्राम पंचायतों के सचिव व रोजगार सहायकों की मदद से जल प्लावन से प्रभावित होने की संभावना वाले परिवारों को पुनर्वास करने का कार्य किया गया है उन्होंने बताया है कि प्रभावित परिवारों को माध्यमिक शाला भवन व सामुदायिक भवन मनटोलिया टोला ग्राम पंचायत मझगवा में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शिफ्ट किया गया है उन्होंने बताया है कि प्रभावित परिवारों के भोजन एवं रुकने के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed