विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल नें विद्युत मंडल की लापरवाही से हो रही गोवंश की मौत के विरोध में विधुत मंडल कार्यालय में घेराव कर की नारेबाजी सौपा ज्ञापन
विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल नें विद्युत मंडल की लापरवाही से हो रही गोवंश की मौत के विरोध में विधुत मंडल कार्यालय में घेराव कर की नारेबाजी सौपा ज्ञापन

कटनी ॥ विश्व हिन्दू परिषद .जिला कटनी महाकौशल प्रांत बजरंग दल द्वारा विद्युत मंडल की लापरवाही से हो रही गोवंश की मौत के विरोध में विधुत मंडल कार्यालय में घेराव कर नारेबाजी की और ज्ञापन सौपा। घेराव के बाद ज्ञापन देने गए विश्व हिन्दू परिषद .जिला कटनी महाकौशल प्रांत बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उस समय भड़क गए, जब ज्ञापन लेनेम.प्र.पू.क्षे. वि. कंपनी का अधिकारी नहीं आया। दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर ही जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी, तहसीलदार मौके पर पहुंचे। जहां पर दल के पदाधिकारियों को अधिकारियों ने समझाइश देकर मामले को शांत कराया। विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर बिजली कंपनी की लचर कार्यप्रणाली में सुधार लाने की मांग की है। साथ ही यह भी कहा है कि तीन से चार दिन के अंदर कार्रवाई नहीं होगी तो हम आंदोलन करेंगे।दल के जिला सहमंत्री मनीष कुमार दुबे ने बताया कि बारिश के मौसम में विद्युत पोल की तार में करंट रहता है। अधिकांश बिजली के खंभों में करंट होने से उसकी चपेट में आने वाले गौवंश सहित अन्य मवेशियों की मौत हो रही है। बिजली कंपनी के अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद वे वहां नहीं पहुंचते। स्थानीय तौर पर विद्युत मंडल द्वारा व्यापक रूप से मैंटनस योजना चलाई जाती है जो कि वर्तमान में जमीनी स्तर पर शून्य हैं। बिजली कंपनी के इसी लचर कार्यप्रणाली के खिलाफ ज्ञापन सौंपा गया है। प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।