जबलपुर जिला के चरगवां थाने के TI और बल पर कटनी पड़रभटा के बदमाशों नें किया हमला , एक गिरफ्तार

0

जबलपुर जिला के चरगवां थाने के TI और बल पर कटनी पड़रभटा के बदमाशों नें किया हमला , एक गिरफ्तार


कटनी ॥ ट्रैक्टर चोरी के मामले में बदमाशों ने जबलपुर जिले के चरगवां थाना की पुलिस टीम पर हमला कर दिया। वारदात कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में हुई। जिससे चरगवां थाना प्रभारी TI विनोद पाठक सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। TI को उपचार के लिए जबलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही वारदात के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है।इस संबंद्ध में जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार चोरी के एक मामले में आरोपियों की तलाश में जब जबलपुर के चरगवां थाने की पुलिस कटनी के स्लीमनाबाद पहुंची तो पुलिस टीम पर दो बदमाशों ने हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों और पुलिस टीम के बीच जमकर हाथापाई भी हुई। इस हमले में चरगवां टीआई विनोद पाठक और आरक्षक रंजीत पटेल घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं पुलिस ने मामले में एक आरोपी गुलशन पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला ट्रैक्टर चोरी का था और पुलिस पर आरोपियों को गिरफ्तार करने से रोकने के लिए हमला किया गया। पुलिस ने बताया कि चरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम बिजौरी में सृजल सोनी की ट्रैक्टर एजेंसी है। सृजल सोनी ने 21-22 अगस्त को रिपोर्ट लिखाई थी कि उसकी एजेंसी से एक ट्रैक्टर चोरी हो गया है। पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो पता चला कि स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के पड़र भटा में चोरी किया गया ट्रैक्टर रखा हुआ है। पुलिस की टीम जिसमें थाना प्रभारी खुद शामिल थे अपनी टीम को लेकर आरोपी की तलाश में निकले। 23 अगस्त को देर शाम TI विनोद पाठक पुलिस बल के साथ पड़रभटा पहुंची जहॉ एक खेत में चोरी का ट्रैक्टर छिपा कर रखा गया था खेत में पानी भरा था और काफी अंधेरा था। जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी गुलशन पटेल ने अपने एक साथी के साथ मिलकर पुलिस की टीम पर ही हमला बोल दिया। इस हमले में टीआई विनोद पाठक और आरक्षक रंजीत के सिर पर चोटें आईं।
वारदात की जानकारी लगने पर स्लीमनाबाद पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची तब तक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहे । स्लीमनाबाद थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। वहीं घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया । बताया गया है कि हमला मंगलवार देर रात हुआ था। इसकी सूचना पर स्लीमनाबाद पुलिस टीम भी पहुंच गई और उसने मुख्य आरोपी गुलशन को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ चरगवां में चोरी का मामला दर्ज है, जबकि स्लीमनाबाद में पुलिस टीम पर हमला करने और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का प्रकरण कायम किया गया। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed