“पोषण आहार घोटाले” पर कटनी युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन,पूरे मामले की स्वतंत्र एजेंसी से जाँच कराने कि की माँग
“पोषण आहार घोटाले” पर कटनी युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन,पूरे मामले की स्वतंत्र एजेंसी से जाँच कराने कि की माँग

कटनी ॥ भाजपा सरकार में हाल ही में सामने आए करोड़ के पोषण आहार घोटाले को लेकर युवा कांग्रेस कटनी ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया। पोषण आहार घोटाला सामने आते ही कांग्रेस सरकार पर हमलावर हुई। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पर सीधे हमला बोला है। कटनी के बड़वारा विकासखंड में युवा कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा अंशू के नेत्रत्व में बड़ी संख्या में युवा साथियों ने थाने तिराहे में हाथों में तख़्तियाँ लेकर जमकर नारेबाज़ी करते हुए मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री का पुतला जलाया । इस संबंद्ध मे नव नियुक्त युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंशू मिश्रा ने बताया की प्रदेश को भाजपा सरकार अब घोटालों की सरकार बन चुकी है । बच्चों के पोषण हेतु आने वाले अनाज पर सरकार ने बड़ा घपला किया है। यह घोटाला करोड़ का बताया जा रहा है। मप्र के महालेखाकार ने 36 पन्नो की गोपनीय रिपोर्ट में बताया है जो महिला एवं बाल विकास विभाग में आता है। रिपोर्ट के मुताबिक़ विभाग ने 2021 तक 4.0 मेट्रिक टन टेक होम राशन का वितरण किया और 1.35 करोड़ लाभार्थीयो पर 2393.21 करोड़ खर्च किए। रिपोर्ट में स्पष्ट किया है की जिन ट्रकों से राशन ट्रांसपोर्ट करने का दावा किया जा रहा है,वह नम्बर मोटरसाइकल,कार के नम्बर पाए गए है,जिससे स्पष्ट होता है,इसमें बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ है। युवा कांग्रेस ने पूरे मामले की स्वतंत्र एजेंसी से जाँच की माँग की है। पुतला दहन के दौरान पुलिस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई।युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाज़ी करते हुए पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। पुतला दहन के दौरान मुख्य रूप से कार्यक्रम में मुख्य रूप से बड़वारा विधानसभा अध्यक्ष विकास निगम,अभिषेक गौतम,युवा कांग्रेस नेता मोह्होमद इसराइल,कमलेश पांडेय,नारायण तिवारी,संदीप सिंह,प्रवक्ता विकास दुबे,अजय खतीक,अभिषेक प्यासी,रवि अवस्थी,छत्रपाल मरावि,महिला ग्रामीण अध्यक्ष माधुरी जैन,कान्हा गौतम,अमन तिवारी,अंशुल राजपूत,ओमकर सिंह,किरण यादव,जित्तु गुप्ता,संदीप गुप्ता,राहुल पटेल,आशीष वैष्णव,माधव तिवारी,मनीष रय,तहिर खान,अम्बिका रैदास,कलेंडर रैदास,काँचेदी साहू,मनोज बार्मन सहित सेंकडों की संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।