बरगवां नगर परिषद अन्तर्गत अमलाई वार्ड क्रमांक 4 में आम आदमी पार्टी की बैठक हुई संपन्न

अमलाई। जिले के चचाई थाना अंतर्गत अमलाई बस स्टैंड में दिनांक 08/09/2022 को आम आदमी पार्टी जिला अनूपपुर के बरगवां नगर परिषद अमलाई ( वार्ड क्रमांक 4) मे बरगवां चुनाव प्रभारी श्री मान अजय कुमार शर्मा व पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक को आयोजित किया गया इस बैठक में प्रत्याशी चयन की कार्यवाही पूरा करते हुए सभी प्रत्याशियों को आम आदमी पार्टी की विचारधारा को अपने अपने वार्ड में जा कर सभी वार्ड वासियों के बीच प्रचार प्रसार करने के लिए निर्देशित किया गया. साथ ही भाजपा काँग्रेस के द्वारा नगर में व्याप्त भ्रष्टाचार, बिजली, पानी शिक्षा रोजगार सड़क, जैसी मूलभूत सुविधाओं से आज तक नगरवासियों को वंचित रखा गया जिसे जड़ से उखाड़ फेंकने के लिये सभी नगर वासियों को एक साथ मिल कर काम करने के लिए आव्हान किया. साथ ही पेपर मिल वा सोडा फैक्ट्री के वायु प्रदूषण वा गंदगी के कारण वर्षों से नगर वासियों के जान के साथ जिस तरह से खिलवाड़ किया जा रहा है फलस्वरुप लोग नगर छोड़ कर लगातार पलायन करने के लिए मजबूर हैं को रोकने के लिए तथा नगर में व्याप्त सभी समस्याओं के निराकरण के लिए समस्त नगर वासियों को आम आदमी पार्टी के लिये वोट करने की अपील की गई.
बैठक में उपस्थित रहे विनोद कुमार सेन जिला अध्यक्ष अनूपपुर,रामकृपाल जी लखन चंद्र,, अयोध्या पटेल, सूर्य प्रताप सिंह समेत नगर के कई गणमान्य उपस्थित थे.