3 वर्षीय आदिवासी मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना नें न्याय दिलाने ग्रमीणों नें महामहिम राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकार को सौंपा ज्ञापन
3 वर्षीय आदिवासी मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना नें न्याय दिलाने ग्रमीणों नें महामहिम राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकार को सौंपा ज्ञापन

कटनी॥ जिले के अमेहटा ग्राम मे विगत दो दिन पूर्व 3 वर्षीय आदिवासी मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना से ग्रमीणों में काफी आक्रोश है , ग्रमीण आरोपी कों कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के साथ-साथ पीड़ित मासूम का इलाज उच्चतम स्तर से करवाया जाए , साथ ही पीड़ित गरीब आदिवासी परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सह्यता दी जाए और पीड़ित परिवार के 1 जन को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए संबंधी मांगो कों लेकर बहुजन समाज के कार्यकर्ता जन नें महामहिम राज्यपाल मध्य प्रदेश भोपाल के नाम अनुविभागीय अधिकार महोदया कटनी कों एक ज्ञापन सौंपा है.यदि उक्त मांगों का जल्द निराकरण नहीं किया गया तो पूरे जिले के बहुजन , आदिवासी , दलित , मिलकर उग्र आन्दोलन की चेतावनी भी दी है । सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि घटना को घटित करने वाला आरोपी वही एसीसी प्लांट मे कार्यरत कर्मचारी है । मन को व्यथित कर देने वाले इस कांड के आरोपी को घटना वाली कैमोर पुलिस के हवाले कर दिया था , परंतु आरोप है कि रात को ही ग्रामीणों के द्वारा पकड़े आरोपी को पुलिस ने रास्ते से ही भगा दिया , पुलिस की इस कार्य प्रणाली से लोगों में भारी आक्रोश है । कटनी जिले में विगत 15 दिनों में मासूमों के साथ दुष्कर्म की पांचवी घटना इस बात का प्रमाण है कि अपराधी बेखौफ है । उन्हें कानून का कोई भय नहीं है । इस घटना के कारण महिलाएं , बच्चीयों को घर में रहने में भी असुरक्षा प्रतीत हो रही है । जानकारी के अनुसार कटनी के कुठला थाना क्षेत्र निवासी आरोपी शिवकुमार उर्फ सोनू पटेल नामक युवक अमेहटा में प्लांट में काम करता था बताया जा रहा है कि शनिवार – रविवार की रात लगभग 3 बजे बस्ती की एक आदिवासी मासूम बच्ची के साथ उसने ज्यादती की वारदात को अंजाम दिया है. स्थानीय लोगों ने उसे दबोचा. वारदात की सूचना पुलिस को दी गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस देर से पहुंची. इस दौरान ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जा रहा है कि मौका पाते ही आरोपी पुलिस अभिरक्षा से भाग गया। गंभीर हालत में बच्ची का इलाज के लिए जिला चिकित्सालय कटनी लाया गया जहॉ पर और बेहतर इलाज के लिए उसे जबलपुर रिफर कर दिया गया । वही जिस 100 डायल में मौजूद पुलिस कर्मचारी की अभीरक्षा से आरोपी फरार हो गया उसे भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया । आरोपी के खिलाफ महिला थाना में धारा 376,पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है ॥
ज्ञापन सौंपे जाने पर ग्रमीणों सहित अन्य कि उपस्थिति रही ॥ सभी नें दुष्कर्म पीड़ित 3 वर्षीय मासूम को न्याय दिलाने की मांग की है ॥