अस्थाई अतिक्रमणों को हटाने के साथ नगर की सुंदरता हेतु किए जा रहे प्रयास

0

अस्थाई अतिक्रमणों को हटाने के साथ नगर की सुंदरता हेतु किए जा रहे प्रयास

कटनी ॥ नगर के मुख्य मार्गो के अस्थाई अतिक्रमणों को व्यवस्थित कर आवागमन को सुगम बनाने के साथ ही नगर की सुंदरता हेतु मुख्य मार्गो के डिवाइडरों में अनाधिकृत रूप से लगे पोस्टर को हटाने की कार्यवाही निगम प्रशासन द्वारा रोजाना की जा रही है। निगम के अतिक्रमण शाखा के प्रभारी नें जानकारी देते हुए बताया कि नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु महापौर एवं निगमायुक्त के निर्देश पर अतिक्रमण शाखा द्वारा अभियान चला कर नगर के सुभाष चौक से फूल माला की दुकानों को पृथक किये जाने की कार्यवाही की गई। नगर के विभिन्न मुख्य मार्गो गांधी द्वार से लेकर सिल्वर टॉकीज खोवा मंडी मार्ग, एस.बी.आई तिराहा, महारानी लक्ष्मीबाई तिराहा, सुभाष चौक से हनुमान मंदिर तक मुख्य मार्ग के किनारे अनाधिकृत रूप से लगी फुटकर सब्जी दुकानों को हटाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान स्थाई दुकानदारों की दुकान से बाहर रखी सामग्री को निर्धारित सीमा दुकान के अंदर रखने की हिदायत दी गई। सागर पुलिया से कलेक्ट्रेट एवं कार्यालय कलेक्ट्रेट से पीर बाबा मुख्य मार्ग तक डिवाइडर एवं खंभों में अनाधिकृत रूप से लगे बैनर एवं पोस्टर को हटाने की कार्यवाही की जाकर मार्गो को साफ एवं सुंदर रखने के प्रयास किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *