मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान अंतर्गत हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ प्रदान प्रदान करने धंतीबाई स्कूल में आयोजित हुआ शिविर

0

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान अंतर्गत हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ प्रदान प्रदान करने धंतीबाई स्कूल में आयोजित हुआ शिविर  


कटनी – मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत भारत सरकार एवं राज्य सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं में शत प्रतिशत सैचुरेशन के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत 17 सितंबर से 31 अक्टूबर 2022 तक विशेष अभियान चलाकर प्रत्येक पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। अभियान के तहत वार्डवार शिविरों का आयोजन कर नागरिकों से हितग्राही मूलक योजनाओं के आवेदन प्राप्त कर लाभ प्रदान करनें की कार्यवाही की जा रही है।
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत शासन निर्देशों के परिपालन एवं महापौर एवं निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे के मार्गदर्शन में मंगलवार को वार्ड क्र. 06 एवं 07 के हितग्राहियों हेतु धन्ती बाई स्कूल में शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा शिविर स्थल घंतीबाई स्कूल पहुंचकर हितग्राहियों से चर्चा कर उपस्थित अधिकारियों को पात्र हितग्राहियों को शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान कर योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। शिविर के दौरान कार्यपालन यंत्री शैलेष जायसवाल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही। शिविर प्रभारी पवन कुमार अहिरवार नें जानकारी देते हुए बताया कि धन्ती बाई स्कूल परिसर में शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक कर चिन्हित योजनाओं के कुल 250 आवेदन प्राप्त कर संबंधित शाखा की ओर निराकरण हेतु प्रेषित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत सूचकांक आधारित समग्र विकास को मिल रही गति* गौरेला पेंड्रा मरवाही, 30 मार्च 2026/ आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत गौरेला विकासखंड में 28 जनवरी से सूचकांक आधारित योजनाबद्ध एवं परिणामोन्मुख कार्यवाही निरंतर जारी है, जो आगामी 14 अप्रैल तक चलेगा। अभियान को पूर्णतः इंडिकेटर आधारित बनाते हुए विभिन्न विभागों द्वारा चिन्हित प्रमुख बिंदुओं पर केंद्रित प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो रहा है। अभियान के अंतर्गत 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से नियमित पूरक पोषण उपलब्ध कराना, बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन, सभी केंद्रों में कार्यशील शौचालय एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना, विद्यालयों में बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय की व्यवस्था तथा पशुधन में एफएमडी टीकाकरण का पूर्ण कवरेज जैसे प्रमुख सूचकांक पर विशेष फोकस किया जा रहा है।इन लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पशुपालन एवं पंचायत विभाग के समन्वित प्रयासों से विभिन्न गतिविधियाँ निरंतर संचालित की जा रही हैं।विभागीय समन्वय, जनभागीदारी एवं सतत प्रयासों के माध्यम सशक्त, परिणामोन्मुख एवं जन-केंद्रित पहल के रूप में उभर रहा है, जो समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा नियमित मूल्यांकन कर अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। अभियान की शुरुआत ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं शिक्षा से संबंधित व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रमों, शपथ ग्रहण एवं प्रशिक्षण सत्रों के साथ की गई। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व के विशेष दिवसों से जोड़ते हुए सुनियोजित कार्ययोजना के तहत आगे बढ़ाया गया, जिससे अभियान में निरंतरता एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित हुई। संपूर्णता अभियान के दौरान 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस पर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर, 11 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका दिवस पर किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम, 28 फरवरीको राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर स्वच्छता एवं सुरक्षित पेयजल से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इसी तरह 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस,16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस, 22 मार्च को विश्व जल दिवस और 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस पर थीम आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरूकता को बढ़ावा दिया गया। अभियान के दौरान आगामी चरणों में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस,10 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस और 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर स्वास्थ्य, पोषण, सामाजिक समावेशन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच को अंतिम छोर तक सुनिश्चित करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।