विजयराघवगढ़ विकासखंड के हरदुआ कलां में आयोजित मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर,योजनाओं की ली जानकारी, ग्रामीणों से किया संवाद

0

विजयराघवगढ़ विकासखंड के हरदुआ कलां में आयोजित मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर,योजनाओं की ली जानकारी, ग्रामीणों से किया संवाद

कटनी ॥ ग्राम पंचायत की पेयजल व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए पीएचई पर निर्भर न रहें। पंचायत के मद से और जलकर की राशि के माध्यम से छोटे-छोटे कार्य स्वयं कराएं, ताकि गांव की पेयजल व्यवस्था बेहतर हो सके। आवश्यकतानुसार गांववालों के साथ मिलकर जलकर में भी वृद्धि करें और उसकी राशि का भी व्यवस्था बनाने में समुचित उपयोग करें। यह निर्देश कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान अंतर्गत विजयराघवगढ़ विकासखंड के हरदुआकलां में आयोजित शिविर के दौरान दिए। बरसते पानी में कलेक्टर श्री मिश्रा हरदुआकलां शिविर में पहुंचे और अभियान के तहत किए गए सर्वे के दौरान विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों के संबंध में जानकारी ली। ग्राम पंचायत सचिव ने सर्वे के दौरान शौचालय निर्माण, वृद्धावस्था पेंशन, राष्ट्रीय परिवार सहायता, दिव्यांग छात्रवृति, आयुष्मान कार्ड, लाड़ली लक्ष्मी योजना, संनिर्माणकार योजना आदि के संबंध में पात्र हितग्राहियों की सूची का वाचन किया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड की उपयोगिता की जानकारी दी और शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ शिविर के माध्यम से उठाने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने ग्रामीणों से गांव सफाई व्यवस्था, आंगनबाड़ी केन्द्र, आरोग्य केन्द्र आदि के खुलने व योजनाओं की जानकारी के संबंध में संवाद कर जानकारी ली। साथ ही कहा कि गांव में स्वच्छता रहे, इसकी जिम्मेदारी सिर्फ ग्राम पंचायत की नहीं है, सभी मिलकर गांव को स्वच्छ व सुंदर बनाने का कार्य करें। उन्होंने शिविर के दौरान किए जा रहे हेल्थ चेकअप शिविर का भी अवलोकन कर जांच व दवा वितरण के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

लाड़ली उत्सव में हुए शामिल, प्रमाण पत्र किए प्रदान

कलेक्टर श्री मिश्रा हरदुआकलां के आंगनबाड़ी केन्द्र में अभियान के तहत आयोजित लाड़ली उत्सव कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में लाड़लियों को प्रमाण पत्र व उपहार भेंट किए। साथ ही कार्यकर्ता और उपस्थित महिलाओं से केन्द्र के माध्यम से दिए जाने वाले विभिन्न योजनाओं के लाभ के संबंध में भी चर्चा की।

प्राथमिक स्कूल का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री मिश्रा ने शिविर स्थल के नजदीक ही संचालित प्राथमिक स्कूल आदिवासी टोला का निरीक्षण किया। स्कूल में बच्चों के संबंध में जानकारी ली। कुछ छात्रों के पास यूनीफार्म नहीं थीं, जिसके संबंध में भी शिक्षक से जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। परिसर में लगे ट्रांसफार्मर से दुर्घटना की आशंका को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर का ध्यानाकर्षण कराया, जिसपर उन्होंने एसडीएम को ट्रांसफार्मर को शिफ्ट कराने प्रस्ताव तैयार कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम महेश मंडलोई, तहसीलदार विजय द्विवेदी, सीईओ जनपद पंचायत राकेश शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत सूचकांक आधारित समग्र विकास को मिल रही गति* गौरेला पेंड्रा मरवाही, 30 मार्च 2026/ आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत गौरेला विकासखंड में 28 जनवरी से सूचकांक आधारित योजनाबद्ध एवं परिणामोन्मुख कार्यवाही निरंतर जारी है, जो आगामी 14 अप्रैल तक चलेगा। अभियान को पूर्णतः इंडिकेटर आधारित बनाते हुए विभिन्न विभागों द्वारा चिन्हित प्रमुख बिंदुओं पर केंद्रित प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो रहा है। अभियान के अंतर्गत 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से नियमित पूरक पोषण उपलब्ध कराना, बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन, सभी केंद्रों में कार्यशील शौचालय एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना, विद्यालयों में बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय की व्यवस्था तथा पशुधन में एफएमडी टीकाकरण का पूर्ण कवरेज जैसे प्रमुख सूचकांक पर विशेष फोकस किया जा रहा है।इन लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पशुपालन एवं पंचायत विभाग के समन्वित प्रयासों से विभिन्न गतिविधियाँ निरंतर संचालित की जा रही हैं।विभागीय समन्वय, जनभागीदारी एवं सतत प्रयासों के माध्यम सशक्त, परिणामोन्मुख एवं जन-केंद्रित पहल के रूप में उभर रहा है, जो समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा नियमित मूल्यांकन कर अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। अभियान की शुरुआत ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं शिक्षा से संबंधित व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रमों, शपथ ग्रहण एवं प्रशिक्षण सत्रों के साथ की गई। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व के विशेष दिवसों से जोड़ते हुए सुनियोजित कार्ययोजना के तहत आगे बढ़ाया गया, जिससे अभियान में निरंतरता एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित हुई। संपूर्णता अभियान के दौरान 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस पर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर, 11 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका दिवस पर किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम, 28 फरवरीको राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर स्वच्छता एवं सुरक्षित पेयजल से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इसी तरह 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस,16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस, 22 मार्च को विश्व जल दिवस और 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस पर थीम आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरूकता को बढ़ावा दिया गया। अभियान के दौरान आगामी चरणों में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस,10 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस और 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर स्वास्थ्य, पोषण, सामाजिक समावेशन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच को अंतिम छोर तक सुनिश्चित करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।