अधिकारी आवासों के निर्माण के लिए कलेक्टर ने शासकीय भूमि का किया निरीक्षण

0

अधिकारी आवासों के निर्माण के लिए कलेक्टर ने शासकीय भूमि का किया निरीक्षण

कटनी ॥ विजयराघवगढ़ तहसील मुख्यालय में एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों के आवासों के निर्माण को लेकर स्थल चयन करने शासकीय भूमियों का गुरूवार को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कारीतलाई रोड स्थित शासकीय भूमि और सिविल अस्पताल के पीछे पड़ी भूमि का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। कलेक्टर श्री मिश्रा ने एसडीएम व तहसीलदार को नगर के आसपास लगभग 6 एकड़ भूमि सुरक्षित करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में अन्य शासकीय आवास भी स्थल पर बनाए जा सकें। इस दौरान एसडीएम महेश मंडलोई, तहसीलदार विजय द्विवेदी, सीईओ जनपद राकेश शुक्ला सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed