तीन दिवसीय बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का हुआ समापन

0

नर्मदापुरम रही विजेता एवं उप विजेता इंदौर को दी गई ट्राफी

शहडोल। कमिश्नर राजीव शर्मा एवं एडीजी डी.सी. सागर ने रविवार को स्थानीय रेल्वे ग्राउण्ड में चल रही तीन दिवसीय राज्य स्तरीय शालेय बालिका फुटबाल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर प्रतिभागी खिलाडिय़ों से मुलाकात की एवं उनसे परिचय प्राप्त कर उनका हौसला अफजाई किया। इस मौके पर अंडर-17 वर्षीय प्रथम विजेता नर्मदापुरम को एवं उप विजेता इंदौर को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस राज्य स्तरीय शालेय बालिका फुटबाल प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 संभाग के खिलाडिय़ों ने भाग लेकर  अपनी-अपनी खेल प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया जिसका दर्शकों ने लुप्त उठाया।
इस मौके पर कमिश्नर श्री शर्मा ने खेल में प्रतिभागी बालिकाओं से संवाद करते हुए विचारपुर की कक्षा 6वीं की सानिया से चर्चा की। सानिया ने बताया कि मेरे पिता डीजे का काम करते है और मंैने इस खेल में 5 गोल किया है। उसने कहा कि मेरी इच्छा अच्छा खिलाड़ी बनने की है। इसी तरह कमिश्नर ने जिला अनूपपुर के धुरवासिन निवासी रोशन सिंह से भी खेल के संबंध में बातचीत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *