संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने मांग

0

संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने मांग


कटनी, रीठी। संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर बुधवार को समूचे देश के साथ-साथ कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र निवासी समस्त सेन बंधुओं द्वारा भी जन सहयोग सेन समाज संगठन संपूर्ण भारत के बैनर तले राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश श्रीवास के आवाहन पर व प्रदेश सचिव बिंजन श्रीवास के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति के नाम रीठी तहसीलदार को ज्ञापन पत्र सौंपा गया है। सेन समाज के लोगों ने ज्ञापन पत्र के माध्यम से बताया कि सेन समाज के आराध्य देव संत शिरोमणि महाराज जी की जयंती हर वर्ष वैशाख कृष्ण द्वादशी जिस भी दिन दिनांक को आए उस दिन सेन जंयती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए। बताया गया कि वर्ष 17 अप्रैल को वैशाख कृष्ण द्वादशी पर सेन जंयती मनाई जाएगी। बड़ी संख्या में रीठी तहसील क्षेत्र के सेन बंधु एकत्रित हुए और महामहिम राष्ट्रपति के नाम रीठी तहसीलदार को ज्ञापन पत्र सौंपा है। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश सचिव बिंजन श्रीवास, अनिल सेन, किशोरी सेन, सुमेर चंद सेन, संतोष श्रीवास, राजेश सेन, जवाहर सेन, सोनू सेन, पराग सेन, हेमंत श्रीवास, विनोद सेन, राममिलन सेन, अनुराग सेन, रंजीत सेन, सुशील सेन, राजकुमार, हरेंद्र सेन, महेंद्र सेन, कमलेश सेन, अरुण सेन, अरविंद सेन , प्रदीप सेन, सत्यम सेन, दिनेश सेन,सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed