हाइवा ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर 6 घायल , दो की हालत गंभीर

0

हाइवा ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर 6 घायल , दो की हालत गंभीर

 

कटनी ॥ माधव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत धपई मोड़ के पास एक ऑटो को हाईवा ने जोरदार टक्कर मारी जिससे ऑटो में सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों को 108 की सहायता से कटनी जिला चिकित्सालय लाया गया जहॉ पर सभी का उपचार जारी है। इस संबंद्ध में जानकारी के अनुसार ऑटो में सवार सभी लोगों गमी में शामिल होने निवार जा रहे थे तभी धपई मोड़ के पास हाईवा के लापरवाह चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ऑटो कों जोरदार टक्कर मारी .जिससे ऑटो में सवार 5 से 6 लोग घायल हो गए जिसमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है । घायलों में मिथिलेश 62 वर्षीय , बबीता 45 वर्षीय , राजरानी, चंदा देवी , सुनील ऑटो ड्राइवर सहित अन्य है । सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। वही जानकारी के अनुसार हाइवा चालक और कंडक्टर हाइवा छोड़ मौके से फरार हो गए। हादसा माधवनगर थाना क्षेत्र निवार और पहाड़ी के बीच धपई मोड़ के पास की है ॥

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed