एसीएस के आश्वासन पर रेगुलर कर्मचारियों की हड़ताल 10 दिन के लिए स्थगित

0

एसीएस के आश्वासन पर रेगुलर कर्मचारियों की हड़ताल 10 दिन के लिए स्थगित

कटनी ॥ नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन के बैनर तले स्वास्थ्य, चिकित्सा व संविदा कर्मचारियों ने  41 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था नाराज कर्मचारियों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी शासन को दी. साथ ही क्रमबद्ध तरीके से हड़ताल की रही थी । हजारों संविदा कर्मचारी नियमितीकरण की मांग को लेकर एकत्रित हुए. साथ ही सरकार के विरोध में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। आंदोलन कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों की मांग है कि विभागों में सीधी भर्ती से पद पूर्ति की जाए. आउटसोर्स व रोगी कल्याण समिति में कार्यरत कर्मचारियों को रिक्त पदों पर समायोजित करें. साथ ही पुरानी पेंशन बहाल की जाए. इसके अलावा नर्सिंग ऑफिसर को ग्रेड टू वेतनमान दिया जाए. इसी तरह स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी महासंघ ने 41 सूत्रीय मांगें रखी हैं.इस संबंद्ध मे नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन की उपाध्यक्ष दीपा रानी गर्ग ने बताया कि स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी महासंघ के प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी अनुसार स्वास्थ्य मंत्री और एसीएस के आश्वासन पर रेगुलर कर्मचारियों की हड़ताल 10 दिन के लिए स्थगित कर दी गई है. इस दौरान मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा. संविदा कर्मचारियों की हड़ताल अभी जारी रहेगी.।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *