नागरिकों की सूचना पर क्षतिग्रस्त पुलिया का किया त्वरित निरीक्षण

0

नागरिकों की सूचना पर क्षतिग्रस्त पुलिया का किया त्वरित निरीक्षण

कटनी ॥ नगरपालिक निगम के मदन मोहन चौब वार्ड क्रमांक 27 के वार्ड पार्षद एवं वार्ड के नागरिकों द्वारा निगमाध्यक्ष मनीष पाठक को दूरभाष पर जानकारी देते हुये बताया कि भूमि प्रकट माता मंदिर पहुंच मार्ग स्थित पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है,जिसका संज्ञान लेते हुये निगमाध्यक्ष द्वारा उक्त स्थल का त्वरित निरीक्षण किया । पुलिया के क्षतिग्रस्त होने की वजह से वार्ड के नागरिकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है वहीं उक्त स्थल पर दुर्घटना होने की संभावना भी बनी रहती है जिसको ध्यान में रखते हुये निगमाध्यक्ष श्री पाठक नें स्थल पर उपस्थित नगरपालिक निगम कटनी के उपयंत्री संजय मिश्रा को निर्देश देते हुये क्षतिग्रस्त पुलिया का मरम्मत कार्य अतिशीघ्र कराते हुये अविलंब नवीन प्रस्ताव बनाये जाने के निर्देश प्रदान किये । निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद सहित वार्ड के नागरिक सहित नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *