विधायक संजय पाठक ने प्रधानमंत्री की मां श्रीमती हीराबेन के निधन पर जताया शोक हीरा बा के तप,कर्म व नैतिक मूल्यों के संस्कारों के कारण ही देश को मोदी जी जैसा नेतृत्व मिला :संजय पाठक

0

विधायक संजय पाठक ने प्रधानमंत्री की मां श्रीमती हीराबेन के निधन पर जताया शोक
हीरा बा के तप,कर्म व नैतिक मूल्यों के संस्कारों के कारण ही देश को मोदी जी जैसा नेतृत्व मिला :संजय पाठक


कटनी । विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मां श्रीमती हीरा बेन के निधन पर श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि माँ…शब्द में ही जैसे सृष्टि समायी है,वो दैविक शक्ति स्वरूपा होती हैं,हीरा बेन के सम्पूर्ण जीवन के तप,कर्म व नैतिक मूल्यों के संस्कारों के कारण ही देश को मोदी जी जैसा नेतृत्व मिला है। जो सदैव कर्तव्यपथ पर अडिग रहते है आज भी राष्ट्रसेवा में समर्पित कर्मयोगी यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सुबह अपनी पूज्य माता जी की अर्थी को कंधा देकर बेटे का फर्ज निभाया और फिर एक प्रधानमंत्री होने के नाते देश की उन्नति को किसी भी दशा में न रुकने देने का एक बेमिसाल कर्तव्य निभाया।
विजयराघवगढ़ विधानसभा के प्रधान सेवक होने के नाते क्षेत्र की संपूर्ण जनता एवं भाजपा परिवार की ओर से ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed