कुएं में गिरने से मासूम की हुई थी मौत,तत्काल जारी की गई सहायता राशि
कुएं में गिरने से मासूम की हुई थी मौत,तत्काल जारी की गई सहायता राशि

कटनी ॥ विजयरावगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी इंदौर में 3 साल के मासूम की खेलते हुए कुएं में गिर जाने से मौत हो गई है। खबर को तत्काल संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए तत्काल मौके पर जांच करने एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। राजस्व टीम द्वारा तत्काल मौका मुआयना कर आवश्यक कार्यवाही की, जिसके आधार पर कलेक्टर कटनी ने तत्काल राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 की कंडिका के पद पांच की कंडिका 5(2 – क) यथा संशोधित दिनांक 1 मार्च 2018 के अनुसार मृतिका अदिति के पिता अनिल कुमार देवसरी इंदौर के पक्ष में ₹400000(चार लाख) की सहायता राशि स्वीकृत कर दी।।