नेत्र शिविर में हुए 150 मोतियाबिंद आपरेशन

0

शहडोल। राधाबाई मोरूमल जयसिंघानी एकता चेरिटेबिल ट्रस्ट शहडोल के तत्वावधान मेंं नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला अस्पताल के सहयोग से 150 लोगों का नेत्र आपरेशन कराया गया। बैंक आफ बड़ौदा के पीछे एकता ट्रस्ट में यह दो दिवसीय शिविर 19-20 जनवरी को आयोजित हुआ। शिविर में उपस्थित डॉ. व्हीएस वारिया व डॉ. आरती भारिल जैन द्वारा रोगियों के मोतियाबिन्द का आपरेशन किया गया व लेंस लगाए गए। मिली जानकारी अनुसार प्रात: 8 बजे से नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा रोगियों की जांच परीक्षण का कार्य शुरू किया गया। बताया गया कि इस ट्रस्ट द्वारा पिछले 30 वर्षों से नि: शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यहां उपचार के लिए आने वाले रोगियों को दवाएं, चश्मा, कम्बल नि:शुल्क प्रदान किया जाता है व आने जाने का किराया भी उन्हे दिया जाता है। यहां नेत्र विशेषज्ञ डॉ. व्हीएस वारिया व डॉ. आरती भारिल जैन द्वारा पूरी तरह समर्पण भावना से रोगियों का आपरेश और उपचार किया जाता है। अभी तक यहां  जो भी आपरेशन हुए सभी सफल रहे हैं।

*************

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed