पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का कल नगर आगमन

0

 

जनाक्रोश रैली में कांग्रेसजन निभाये अपनी सहभागिता : नईम

उमरिया। पूर्व मुख्यमंत्री व म.प्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ का 08 फरवरी को नगर आगमन हो रहा है,  कमलनाथ 08 फरवरी को मण्लम सेक्टर की बैठक लेने के बाद बस स्टैण्ड प्रांगण में सुबह 10:30 बजे जनाक्रोश रैली को संबोधित करेगें तथा कमलनाथ के साथ प्रदेश के कई वरिष्ठ नेतागण भी जनाक्रोश रैली में शामिल होंगें। उक्त कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्व विधायक अजय सिंह की अध्यक्षता में व संगठन प्रभारी जगदीश सैनी, रमाशंकर शुक्ला के मार्गदर्शन में सम्पन्न होगा। कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता व कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग शहडोल के संभागीय अध्यक्ष मो. नईम ने समस्त कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से उक्त आयोजित जनाक्रोश रैली में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

********

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *