22 वर्षीय युवक का गड्ढा टोला ईट भट्टा के पास मिला रक्तरंजित शव , अज्ञात लोगों ने चाकू से गोद कर की हत्या , CSP घटना की कर रहे बारीकी से जाँच

0

22 वर्षीय युवक का गड्ढा टोला ईट भट्टा के पास मिला रक्तरंजित शव , अज्ञात लोगों ने चाकू से गोद कर की हत्या , CSP घटना की कर रहे बारीकी से जाँच


कटनी ॥ रंगनाथ थाना अन्तर्गत गड्ढा टोला मरघटाई के पास भट्टा मोहल्ला मे एक 22 वर्षीय युवक का शव मृत अवस्था मे मिला जिससे छेत्र में सनसनी फैल गई है घटना जंगल मे लगी आग की तरह फैल गई । सूचना पुलिस को दी गई । मौके पर पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पंचनामा करवाई उपरांत परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया । घटना से छेत्र मे काफ़ी गहमा गहमी का मौहाल रहा । इस दौरान छेत्र मे काफ़ी संख्या मे पुलिस बल मौजूद रहा । घटना की जानकारी पर नगर पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह मौके पर पँहुचकर घटना की पूर्ण जानकारी प्राप्त की । पूरे घटना की जानकारी के लिए डॉग स्क्वायड टीम की मदद से आरोपियों के पतासाजी के प्रयास किए जा रहे है । नगर पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह पूरे मामलें की गंभीरता से जाँच कर रही है । इस संबंद्ध मे जानकारी अनुसार रंगनाथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गड्ढा टोला मरघटाई के पास भट्टा मोहल्ला मे रविवार देररात्रि अरविंद पिता विजय वंशकार गड्ढा टोला मरघटाई निवासी उम्र 22 वर्ष की अज्ञात लोगों के द्वारा हत्या कर दी गई जिसकी जानकारी मृतक अरविंद के परिजनों को सुबह सोमवार को लगी युवक की हत्या की सूचना पर रंगनाथ थाना प्रभारी नितिन कमल मौके पर दल बल के साथ पहुँच कर जाँच पड़ताल शुरू कर घटना के संबंद्ध मे उच्च अधिकारियों को सूचित किया जिसके बाद नगर पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह मोके पर पहुंचकर मामलें की गंभीरता से जांच के आदेश दिए। धारदार हथियार से युवक की हत्या के मामलें में पुलिस के द्वारा हत्या का प्रकरणपंजी बद्ध कर विवेचना की जा रही है। हत्या के मामलें में पुलिस डॉग स्कवाड की मदद से आरोपियों कों सुराग लगाने में जुट गई है । वही पूरे घटनाक्रम में प्रेम प्रसंग के कारण हत्या होना बताया जा रहा है । पुलिस पूरे मामलें की गंभीरता से जाँच कर रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *