रिश्वत लेकर विकलांग प्रमाण पत्र का बनाने मामला: लोकायुक्त पुलिस ने 15 हजार की रिश्वत लेते डॉक्टर को पकड़ा, विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए मांगे थे रूपए

0

रिश्वत लेकर विकलांग प्रमाण पत्र का बनाने मामला: लोकायुक्त पुलिस ने 15 हजार की रिश्वत लेते डॉक्टर को पकड़ा, विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए मांगे थे रूपए

कटनी ॥ लोकायुक्त जबलपुर टीम ने कटनी जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ पीडी सोनी( डॉ. पुरुषोत्तम दास सोनी पिता स्व: रामसिया सोनी ) को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त जबलपुर के उप पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप झरबड़े ने बताया कि शंकर लाल कुशवाहा पिता तेजी लाल कुशवाहा निवासी ग्राम आमगवा तहसील रीठी जिला कटनी
ने शिकायत की थी कि अपना विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आये थे जिसके एवज में डॉ पी डी सोनी ने 40 हजार की रिश्वत मांगी जा रही थी । शिकायत सही पाए जाने पर मंगलवार को शंकर लाल कुशवाहा 40 हजार की पहली किस्त के 15 हजार रूपए लेकर डाक्टर के स्वयं के निवास में संचालित क्लीनिक जिला कटनी डॉक्टर के पास पहुंचा, उन्हें 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है।
जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता शंकर लाल कुशवाहा रीठी निवासी अपना विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आये थे । जिसमें शंकर का विकलांग सर्टिफिकेट 20 परसेंट से 40 परसेंट बनाने के एवज में डॉ पी डी सोनी ने शंकर से 40 हजार की रिश्वत मांगी थी ।
उप पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त दिलीप झरबड़े ने बताया कि आरोपी चिकित्सक हड्डी रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सा में पदस्थ डॉ.पी डी सोनी ( पुरुषोत्तम दास सोनी पिता स्व रामसिया सोनी) के विरुद्ध भ्रष्टाचार विरोधी अधिनियम की धारा के तहत कार्रवाई की गई। उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है। आगे कार्रवाई की जा रही है। करवाई के दौरान उप पुलिस अधीक्षक दिलीप झरबड़े लोकायुक्त , निरीक्षक कमल सिंह उईके, नरेश बेहरा एवं एवं ट्रैप दल के अन्य सदस्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *