गौतम अड़ानी के विरोध में एलआईसी दफ़्तर के समक्ष युवा कांग्रेस का प्रदर्शन,सरकार से जे.पी.सी गठन की माँग, केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की

0

गौतम अड़ानी के विरोध में एलआईसी दफ़्तर के समक्ष युवा कांग्रेस का प्रदर्शन,सरकार से जे.पी.सी गठन की माँग, केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की

कटनी॥ कांग्रेस ने सड़क पर उतर कर सरकार और अड़ानी को घेरना शुरू कर दिया है,हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद कांग्रेस लगातार मोदी अड़ानी पर हमला बोल रही है। युवा कांग्रेस भी देश भर में प्रदर्शन रही है,उसी क्रम में हुए इस घोटाले पर युवा कांग्रेस कटनी में ज़िला अध्यक्ष दिव्यांशु अंशू मिश्रा एवं मुडवारा विधानसभा अध्यक्ष राहुल पटेरिया के नेतृत्व में युवा कांग्रेस द्वारा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ एल.आई.सी और एस,बी.आई की साख को संकट में डालने वाले गौतम अडानी पर कार्यवाही व मोदी सरकार से जे.पी.सी (जॉइंट पार्लियामेंट कमेटी) के गठन के साथ अड़ानी पर कठोर कार्यवाही की माँग को लेकर केंद्र भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ एल.आई.सी के मुख्य ज़िला दफ़्तर के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया।कार्यरताओं द्वारा मुख्य गेट समक्ष खड़े होकर जमकर नारेबाज़ी की। तत्पश्चात् कार्यकर्ता एवं नेता गण रोड पर बैठ कर मोदी एवं अड़ानी के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करने लगे।
जानकारी देते हुए ज़िला अध्यक्ष अंशू मिश्रा ने बताया की देश के 67 साल के इतिहास में एल.आई.सी कभी घाटे में नहीं थी,गौतम अड़ानी के घोटाले ने उसे 18000 करोड़ के नुक़सान में ला खड़ा किया है। सरकार की मदत से देश के राष्ट्रीय बैंकों से अड़ानी को मनचाहा हज़ारो करोड़ का क़र्ज़ मिला है।यह पैसा भारत के गरीब मज़दूर माध्यम वर्ग के मेहनत की गाढी कमाई का है। एलआईसी और एसबीआई जैसे सरकारी संस्थानों के बेहद जोखिम भरे लेनदेन और निवेश ने भारत के निवेशकों एलआईसी के 29 करोड़ पॉलिसी धारकों और एसबीआई के 45 करोड़ खाताधारकों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। इसे लेकर एल.आई.सी की मुख्य शाखा के सामने धरना प्रदर्शन देकर केंद्र सरकार से जेपीसी गठन की माँग की गई है व देश की आम जनता के प्रति अपनी चिंता को व्यक्त की है। इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल पांडेय,सेवादल अध्यक्ष पंकज गौतम,पार्षद नीतू कपिल रजक,व्यापारिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष रौनक़ खंडेलवाल,पूर्व पीसीसी सदस्य आनंद पटेल,शेखर भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *