अखिल भारतीय कवि सम्मेलन शिरकत करेंगे श्रृंगार रस का कविता पाठ करने वाले राष्ट्रीय कवि डाॅ कुमार विश्वास
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन शिरकत करेंगे श्रृंगार रस का कविता पाठ करने वाले राष्ट्रीय कवि डाॅ कुमार विश्वास

कटनी। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम के तहत अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित इस कार्यक्रम में हिंदी को भारत विश्व तक पुनः स्थापित करने वाले कविता के मंचन, वाचन, गायन के साथ साथ वकतृत्व प्रतिभा के धनी डॉ कुमार विश्वास इस कवि सम्मेलन में शामिल होंगे उक्त आशय की जानकारी रविवार को सिविल लाईन रेस्ट हाऊस में आयोजित पत्रकार वार्ता में कटनी टेंट लाइट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सरावगी ने दी । जानकारी देते हुए बताया कि एक शाम शहीदों के नाम अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन स्वर्गीय ओमप्रकाश सरावगी और स्वर्गीय शकुंनतला सरावगी की पुण्य स्मृति में ओमप्रकाश सरावगी निशुल्क विद्यालय कटनी और कटनी टेंट लाईट एसोसिएशन, मुक्तिधाम विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। कवि सम्मेलन 9 मार्च को शाम 7 बजे से होगा। कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय कवि डॉ कुमार विश्वास, श्रीमती सुमन दुबे, कार्यक्रम के संयोजक मनोहर मनोज तिवारी, शंभू शिखर, सुदीप भोला, चेतन चर्चित अपनी कविताओं की प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बैठक का आयोजन करते हुए टीम गठित कर सभी सदस्यों को अलग-अलग दायित्व सौपे गए। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन जिले के श्रोताओं के लिए पूरी तरह निशुल्क आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के संयोजक नगर मनोहर मनोज, कटनी टेंट लाईट एसोसिएशन अध्यक्ष अजय सरावगी, शरद सरावगी, सतीश सरावगी, रजनीकांत गुप्ता, लाला सिंघानिया, त्रिभुवन गट्टानी, वेंकट सोमानी, मनीष सरावगी, दीपक सरावगी, सम्पत गट्टानी, नरेश पोद्दार, राजू अग्रवाल, अशोक कटारे, मनीष गेई, अभिलाष दीक्षित, जसबीर सिंह टुटेजा, मगन जैन, संजय सरावगी, पवन सरावगी, नीरज बहरे, कमल खूबचंदानी, सुरेश ओचानी, मौसूफ अहमद बिट्टू ने नगर के साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थिति होने के लिए कहा है।