11वी नेशनल पैरा जूडो चैंपियनशिप में कटनी के आशीष ने जीता प्रदेश के लिए कांस्य पदक

0

11वी नेशनल पैरा जूडो चैंपियनशिप में कटनी के आशीष ने जीता प्रदेश के लिए कांस्य पदक

कटनी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में गत 3 मार्च से 5 मार्च तक आयोजित 11वी नेशनल पैरा जूडो चैंपियनशिप में कटनी जिले के आशीष केवट ने मध्यप्रदेश के लिए कांस्य पदक जीत कर प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है। आशीष की इस उपलब्धि पर कलेक्टर अवि प्रसाद ने उसे बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। साथ ही इसी प्रकार आगे भी जूडो के प्रति अपने जुनून को कायम रखने प्रोत्साहित करते हुए जिला प्रशासन से खेल प्रतिभा को निखारने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। साथ ही सभी खिलाड़ियों को टीएल की बैठक में मंचसीन कराकर उनका सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि लखनऊ में खेली गई नेशनल पैरा जूडो चैंपियनशिप में जिले के सक्षम छात्रावास में अध्ययनरत 4 छात्रों राहुल भूमिया, अमित यादव, आशीष केवट और संदीप केवट ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था। चारों ही खिलाड़ी विशुद्ध ग्रामीण क्षेत्र के निवासी हैं। इनमें से कक्षा 7 वी में अध्ययनरत आशीष केवट ने पैरा नेशनल चैंपियनशिप में अंडर 36 किलोग्राम भार वर्ग में राजस्थान के रुद्र कुमार को हराकर कांस्य पदक प्राप्त किया। आशीष के साथ साथ जिले से शामिल अन्य खिलाड़ियों का भी प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *