नगर में धर्मान्तरण के मामले से मची सनसनी
मौके पर पहुंची पुलिस
शहडोल । आदिवासी बाहुल्य जिले में धर्मान्तरण का मामला थमने का नाम ही नही ले रहा है, ऐसा ही धर्मान्तरण का
एक मामला जिला मुख्यालय में सामने आया है, जहां आसपास के जिले से आए क्रिश्चियन समुदाय के लोगों ने
आदिवासी ग्रामीणों को एक बंद कमरे में धर्मान्तरण के लिए मोटिवेट (प्रेरित) कर रहे थे, पड़ोसियों की शिकायत पर
पुलिस बंद कमरे में दबिश दी, जहां भारी मात्रा में धर्मांतरण संबंधी साहित्य पुस्तके बरामद किया है। साथ ही
धर्मान्तरण के लिए प्रेरित करने वाले 04 लोगो को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं जिले में
धर्मान्तरण के मामले में दो पक्षो में मारपीट कुछ लोग घायल हुए है। जिस पुलिस ने दोनो पक्षो के खिलाफ़ मामला
दर्ज किया है, वही इस मामले में लापरवाही बरतने वाले टीआई समेत चौकी प्रभारी को एसपी ने लाइन अटैच कर दिया
है।
जिले के कोतवाली अन्तर्गत वार्ड नं 18 घरौला मोहल्ला में रहने वाली एक महिला के मकान में 40 से अधिक
आदिवासी समुदाय के ग्रमीणों को बंद कमरे में बालाघाट, उमरिया, पाली, सहित आस पास के क्रिश्चियन समाज के
आए लोग आदिवासियों को धर्मान्तरण के लिए प्रेरित कर रहे थे, जिसकी सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी, मौके पर
पहुंची पुलिस ने बंद कमरे में चल रहे धर्मान्तरण के खेल को रोक कर भारी मात्रा में धर्मांतरण संबंधी साहित्य पुस्तके
बरामद किया है। इसके साथ ही 40 से अधिक आदिवसियों को उनके चंगुल से मुक्त कराया, साथ ही धर्मान्तरण के
लिए प्रेरित करने वाले 4 लोगो को हिरासत में लकेर पुलिस पूछताछ कर रही है।
जिले के केशवाही चौकी अन्तर्गत धर्मान्तरण कराने को लेकर दो पक्षो में जमकर विवाद हुआ, इस विवाद में कई
लोगो को गंभीर चोटें आई है। इस पूरे मामले में केशवाही पुलिस ने दोनो पक्षो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
केशवाही चौकी अंतर्गत धनौरा गांव में आदर्श प्रजापति और पास्टर शिव एवं इनके साथियों के बीच विवाद हुआ था।
दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। विवाद में धारदार हथियार का उपयोग भी किया गया है, जिसमें दोनो पक्षों के लोग
घायल हुए है। इस मामले में यह बात भी सामने आई कि सनातनी परिवारों को डरा धमकाकर उनका धर्म परिवर्तन
कराया जा रहा है और इसी बात को लेकर विवाद भी हुआ है। आदर्श प्रजापति समय-समय पर धर्म परिवर्तन कराने
वाले क्रिप्टो ईसाई बनें लोगों का विरोध करते आ रहे हैं तथा पास्टर द्वारा धर्मांतरण कराने का किया और इसी बात
को लेकर विवाद हुआ है। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। वही इस मामले में
लापरवाही बरतने पर बुढार थाना प्राभारी राजेश मिश्रा व केशवाही चौकी प्रभारी एल.एल. तिवारी को एसपी कुमार
प्रतीक ने लाइन हाजरी कर दिया है।