तिलक लगाकर स्कूल आने के कारण स्कूल ने थमाई छात्र को टीसी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष छात्रों के प्रताड़ना के मामले की जांच,सेंट पाल सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल का मामला

0

तिलक लगाकर स्कूल आने के कारण स्कूल ने थमाई छात्र को टीसी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष छात्रों के प्रताड़ना के मामले की जांच,सेंट पाल सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल का मामला

कटनी ॥ स्कूल में तिलक लगाकर आने के कारण स्कूल द्वारा छात्र को टीसी थमा कर बाहर का रास्ता दिखाए जाने का एक सनसनीखेज मामला नगर में प्रकाश आया है। घटना से पीड़ित छात्र ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग से की है। पूरे मामलें में स्कूल प्रबंधन मामले को अनुशासनहीनता करार दे रहा है तों वही परिजनों के द्वारा टीसी देने के पीछे छात्र वा उसके अभिभावक तिलक लगाने को कारण बता रहे हैं। इस संबंद्ध में प्राप्त जानकारी अनुसार सेंट पॉल स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 11वीं के छात्र मनन रोहरा के पिता लकी रोहरा ने जानकारी में बताया कि मनन प्रतिदिन स्कूल तिलक लगाकर जाता था उसे कई बार स्कूल के शिक्षकों द्वारा स्कूल में तिलक ना लगाकर आने की बात कही गई थी। मनन के स्कूल तिलक लगाकर आने के कारण स्कूल के शिक्षक उससे नाराज रहते थे यही वजह है कि उन्होंने उसे टीसी देकर स्कूल से बाहर कर दिया। वही स्कूल के छात्र को टीसी दिए जाने के पीछे जब स्कूल प्रबंधन से जानकारी चाही गई तों इस के संदर्भ में स्कूल प्रबंधन द्वारा कोई भी जवाब देने से साफ मना कर दिया गया । पूरे घटना क्रम में एक और मनन को स्कूल से टीसी दिए जाने के पीछे उसके अभिभावक तिलक लगाने का कारण बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सेंट पाल सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल
प्रबंधन इस बात को अनुशासनहीनता करार दे रहा है। स्कूल प्रबंधन की माने तो मनन अपने स्कूल के मित्रों के साथ कुछ दिन पहले वसुधा वाटरफॉल घूमने गया था जिसके चलते उसके ऊपर कार्यवाही की गई। मनन के साथ एक छात्रा को टीसी थमा कर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।

कलेक्टर के निर्देश पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष करेंगे सेंट पाल सीनियर सेकेण्ड्री सकूल के छात्रों के प्रताड़ना के मामले की जांच

कलेक्टर अवि प्रसाद के संज्ञान मे मामला आने के बाद उन्होने इस पूरे प्रकरण की वस्तुस्थिति की जांच बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष और सदस्य बाल कल्याण समिति से करवाने जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह को निर्देशित किया है। कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सिंह ने जांच हेतु जारी पत्र में उल्लेखित किया है कि कैरिन लाइन माधवनगर कटनी निवासी मुकेश खटवानी ने सेंटपाल सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल कटनी में कक्षा 11वी में अध्ययनरत उनकी पुत्री को स्कूल प्रबंधन द्वारा मानसिक रूप से प्रताडित किया गया है और बिना किसी कारण बताये स्कूल से टी.सी प्रदान करनें के आरोप लगाये है। इसी प्रकार डायमण्ड स्कूल के पीछे कैरिन लाइन माधवनगर निवासी लकी रोहरा ने कक्षा 11वी में सेंटपाल स्कूल में पढ़ रहे अपने पुत्र को स्कूल प्रबंधन द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाये है।
वहीं सेंटपाल सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल ने आवेदक लकी रोहरा के द्वारा स्कूल प्रबंधन पर लगाये आरोपों को असत्य एवं निराधार बताया है, जो पृथम दृष्टया संतोषजनक नहीं प्रतीत होना पाया गया। इन सब स्थितियों के मद्देनजर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने छात्रों का मामला होने की वजह से दोनों प्रकरणों की जांच कर प्रतिवेदन सौपने का दायित्व बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री लाखन सिंह सेवानिवृत्त जज और सदस्य योगश सिंह बघेल को सौंपा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!