ट्रेनो में चोरी का आरोपी गिरफ्तार,जीआरपी एवं आरपीएफ द्वारा स्टेशन व आउटर पर गस्त के दौरान की गई करवाई

0

ट्रेनो में चोरी का आरोपी गिरफ्तार,जीआरपी एवं आरपीएफ द्वारा स्टेशन व आउटर पर गस्त के दौरान की गई करवाई

कटनी ॥ प्लेट फार्म व चलित ट्रेनो, आउटरों मे यात्रियों के साथ हो रही चोरी व लूट की घटनाओ की रोकथाम एव पतारसी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी थाना प्रभारी अरूणा वाहने एवं आरपीएफ थाना के नेतृत्व में स्टेशन कटनी व आउटर पर गस्त कर चैक किया जा रहा था चैकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति सुमित निषाद उर्फ गुडाकू पिता सुनील निषाद उम्र 20 वर्ष निवासी वेंकट वार्ड नं.3 थाना कोतवाली से थाना लाकर पूँछताछ की गई जिसमें आरोपी के द्वारा आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों में चोरी की घटना का अंजाम देना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से आभूषण सहित नगदी जब्त की गई । आरोपी से अपराध घटित करना व उनसे संबंधित मशरूका कुल कीमती 126200/- रूपये का जप्त किया गया । आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । इस संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार
17/05/2023 को ट्रेन 22166 सिंगरौली भोपाल एक्सप्रेस मे यात्रा कर रही शिवांगी गुप्ता निवासी अयोध्या नगर भोपाल का लेडीज पर्स जिसके अंदर नगदी 43300 रूपये , कान के टाप्स , सोने की चेन , व मोबाइल फोन कुल कीमती 90300 रूपये का छीन कर लूटना स्वीकार किया आरोपी के कब्जे से एक जोड कान के टाप्स , एक सोने की चेन व नगद रूपये जप्त किया गया। 04/09/2023 को ट्रेन 03251 मे यात्रा कर रही प्रियंका भारती निवासी कोयम्बटूर तमिलानाडू का एक लेडीज पर्स जिसमे कागजात एवं 15000/- रूपये नगद , चोरी करना स्वीकार किया। 11/09/2023 को ट्रेन 11652 सिंगरौली इन्टसिटी एक्सप्रेस मे यात्रा कर रहे राजकुमार साहू निवासी एन के जे कटनी के पैंट के जेब मे रखे 20000/- रूपये नगद चोरी करना स्वीकार किया। 14/09/2023 को ट्रेन 11756 रीवा इतवारी एक्सप्रेस के जनरल कोच मे यात्रा कर रहे प्रमोद दाहिया निवासी गुजराती कालोनी गढा जबलपुर का पिट्टू बैग जिसमे इस्तेमाली कपडे एवं एक सोने की चेन कीमती 40000/- रूपये का चोरी करना स्वीकार किया। 28/9/2023 को ट्रेन 12321 हावडा मेल के जनरल कोच मे यात्रा कर रहे अमृत कुमार मंडल निवासी फूलतारा जिला नार्थ परगना ( प.बंगाल ) का पर्स जिसमे कागजात व 1800/- रूपये नगद चोरी करना स्वीकार किया । 25/09/2023 को ट्रेन 11466 सोमनाथ एक्सप्रेस मे चढते समय यात्री राजकुमार खंपरिया निवासी बजरंग कालोनी एन के जे का पाकेट पर्स जिसमे 2200/- रूपये नगद व कागजात चोरी करना स्वीकार किया । इस प्रकार आरोपी द्वारा कुल 6 अपराध घटित करना व उनसे संबंधित मशरूका कुल कीमती 126200/- रूपये का जप्त किया गया । आरोपी को पकड़ने में जीआरपी थाना प्रभारी अरूणा वाहने, उप.निरी.आर.एस.ठक्कर, उप निरी.पी.के.सिंह, , सउनि रघुवर झारिया , सेवक राम सैयाम ,एवं प्र आर नन्हे लाल , श्याम किशोर यादव , बलराम दुबे , प्र आर नर्मदा प्रसाद शर्मा एवं आर. अवधेश मिश्रा, आर. शैलेश, आर. सुनील कुमार एवं अन्य स्टाफ जीआरपी थाना कटनी एवं आर.पी.एफ. व आर.मनीष प्यासी एवं आर. राजेश चंद्र सिंह एवं आर.पी.एफ. (सी.आई.बी.) आरक्षक अजीत यादव की अहम भूमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed