कलेक्टर श्री प्रसाद ने जिलेवासियों को दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं हम कटनी हैं वोट करेंगे, के संकल्प के साथ इस दिवाली हर घर में एक दीया लोकतंत्र के नाम जलायें

0

कलेक्टर श्री प्रसाद ने जिलेवासियों को दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं
हम कटनी हैं वोट करेंगे, के संकल्प के साथ इस दिवाली हर घर में एक दीया लोकतंत्र के नाम जलायें
कटनी। कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने जिले के नागरिकों को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखी और समृद्ध जीवन की मंगलकामना की है। उन्होंने कहा हम कटनी हैं वोट करेंगे के संकल्प के साथ इस दीपावली अपने घर में एक दीया लोकतंत्र के महापर्व के नाम जलायें और 17 नवंबर को मतदान केंद्र पहुंच कर मतदान अवश्य करें। कलेक्टर ने संदेश में कहा है कि खुशियों और प्रकाश का यह महापर्व जिले के हर घर में सुख शांति और समृद्धि का संचार करे। दीपावली अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। यह त्यौहार गहन अंधकार की घड़ियों में प्रकाश के महत्व को दर्शाता है। दीपावली स्वच्छता का भी उत्सव है, इसलिए हम प्रदूषण से मुक्त पर्यावरण के अनुकूल और स्वच्छ दीपावली मनाकर प्रकृति का सम्मान करें। पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से शहरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा है कि ध्वनि उत्पन्न करने वाले पटाखों पर रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंध है। केवल ग्रीन पटाखे की श्रेणी में आने वाले फुलझड़ी, अनारदाना, मेरून की आतिशबाजी करें। खुद सुरक्षित रहें, पर्यावरण को बिगड़ने से बचाए, विद्युत सुरक्षा और सावधानियां बरतें ,परिवार और मित्रों के साथ हर्षाेल्लास से सुरक्षित दीपावली मनाएं। जिले में बड़ी संख्या में कुम्हारों द्वारा मिट्टी के दीये एवं महिला स्व -सहायता समूहों द्वारा भी दीये बड़ी सँख्या में बनाये जा रहें है। वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए मिट्टी के दीयों, पूजन सामग्री और घर की साज-सज्जा के लिए सामग्री में स्थानीय उत्पादों का प्रयोग करें,ताकि स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिले। आप सभी इन्हीं दीयों का उपयोग करें। जिले के नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने लोगों के सुखी -समृद्ध और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए मतदान दिवस 17 नवंबर को मतदान अवश्य करने का संकल्प लेकर लोकतंत्र के महायज्ञ में मतदान की पूर्णाहुति देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!