जीएम ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

0

 जीएम से की डीआरएम कार्यालय खोलने की मांग

शहडोल। रेलवे मंडल बिलासपुर के महाप्रबंधक आलोक कुमार का शहडोल रेलवे स्टेशन में दौरा किया। महाप्रबंधक आलोक कुमार सुबह 11:10 पर शहडोल पहुंचे हैं और उन्होंने सबसे पहले लॉबी का निरीक्षण किया और इसके बाद वह कू्र प्रबंधक कार्यालय में पहुंचे। यहां पर उन्होंने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पण किया। महाप्रबंधक ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण शुरू किया, निरीक्षण के दौरान रेलवे के कई आलाधिकारी भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन के चप्पे-चप्पे का उन्होंने निरीक्षण किया और तकरीबन 1 घंटे यहां रहे, इसके बाद महाप्रबंधक मीडिया से भी मिले और कुछ स्थानीय लोगों से भी बात की। रेलवे बिलासपुर मंडल के महाप्रबंधक आलोक कुमार वीआईपी कक्ष में नगर के जनप्रतिनिधियों से मिले। नगर के जनप्रतिनिधियों ने जीएम से मिलकर कई समस्याओं को लेकर बात की, जीएम ने अपने साथ चल रहे अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं कि उनकी समस्याओं का जो उचित है, उसका निदान किया जाए। इसके अलावा नागरिक विकास मंच ने भी समस्याओं के संबंध में महाप्रबंधक को अवगत गया, ज्ञापन के माध्यम से नागरिक विकास मंच ने मांग की है कि शहडोल संभाग सबसे अधिक रेवेन्यू देने वाला संभाग है, यहां डीआरएम कार्यालय खोला जाये, कार्यालय खुल जाने से सारे कार्य व्यवस्थित ढंग से हो सकेंगे। वॉशिंग पिट का निर्माण किया जाये, जिससे यात्री ट्रेनों की सफाई शहडोल में ही हो सके, शहडोल संभाग के अनूपपुर, उमरिया एवं शहडोल स्टेशन में बुजुर्ग एवं बीमार यात्रियों के लिए रैम्प लिफ्ट एवं एस्केलेटर का निर्माण एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने-जाने के लिए किया जाये। नागरिक विकास मंच में ज्ञापन के माध्यम से मांग रखी कि संभाग के तीनों रेलवे स्टेशनों में पेयजल की व्यवस्था एवं शैड फर्श का निर्माण पूरे प्लेटफार्म में किया जाये, वर्तम में सिंहपुर से शहडोल तथा झलवारा से कटनी स्टेशनों के मध्य ट्रेनों के परिचालन का समय 10 मिनट के स्थान पर अनावश्यक रूप से 30 मिनट से 2 घंटे दिया गया है, इस समय के अंतर को पूर्व की भांति 10 मिनट किया जाये। संभाग के तीनों जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशनों के सायकल स्टैण्ड में फर्श, शैड, लाई, पीने के पानी एवं मूत्रालय की व्यवस्था नही है, जिसे विकसित किया जाये। जीएम से मांग करते हुए नागरिक विकास मंत्र ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि ट्रेन क्रमांक 08739 शहडोल-बिलासपुर मेमू व 087740 बिलासपुर-शहडोल मेमू का परिचालन नियमित किया जाए, जिसको बार-बार बंद कर दिया जाता है, ट्रेन का किराया कोरोना काल से पूर्व न्यूनतम 10 रूपये था, जिसे बढ़ाकर 30 रूपये वसूला जा रहा है, जिसे पूर्व की भांति 10 रूपये करने का आग्रह किया गया। इसके अलावा शहडोल से जयसिंहनगर, ब्यौहारी, रीवा एवं शहडोल, डिण्डौरी से मण्डला नई रेल लाईन का विस्तार करने के साथ ही छपरा दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस को इतवारी स्टेशन तक बढ़ाया जाये, शहडोल से बनारस एवं बनारस से शहडोल तक ओवर नाइट नई यात्री गाड़ी चलाये जाने की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत सूचकांक आधारित समग्र विकास को मिल रही गति* गौरेला पेंड्रा मरवाही, 30 मार्च 2026/ आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत गौरेला विकासखंड में 28 जनवरी से सूचकांक आधारित योजनाबद्ध एवं परिणामोन्मुख कार्यवाही निरंतर जारी है, जो आगामी 14 अप्रैल तक चलेगा। अभियान को पूर्णतः इंडिकेटर आधारित बनाते हुए विभिन्न विभागों द्वारा चिन्हित प्रमुख बिंदुओं पर केंद्रित प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो रहा है। अभियान के अंतर्गत 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से नियमित पूरक पोषण उपलब्ध कराना, बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन, सभी केंद्रों में कार्यशील शौचालय एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना, विद्यालयों में बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय की व्यवस्था तथा पशुधन में एफएमडी टीकाकरण का पूर्ण कवरेज जैसे प्रमुख सूचकांक पर विशेष फोकस किया जा रहा है।इन लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पशुपालन एवं पंचायत विभाग के समन्वित प्रयासों से विभिन्न गतिविधियाँ निरंतर संचालित की जा रही हैं।विभागीय समन्वय, जनभागीदारी एवं सतत प्रयासों के माध्यम सशक्त, परिणामोन्मुख एवं जन-केंद्रित पहल के रूप में उभर रहा है, जो समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा नियमित मूल्यांकन कर अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। अभियान की शुरुआत ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं शिक्षा से संबंधित व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रमों, शपथ ग्रहण एवं प्रशिक्षण सत्रों के साथ की गई। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व के विशेष दिवसों से जोड़ते हुए सुनियोजित कार्ययोजना के तहत आगे बढ़ाया गया, जिससे अभियान में निरंतरता एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित हुई। संपूर्णता अभियान के दौरान 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस पर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर, 11 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका दिवस पर किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम, 28 फरवरीको राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर स्वच्छता एवं सुरक्षित पेयजल से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इसी तरह 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस,16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस, 22 मार्च को विश्व जल दिवस और 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस पर थीम आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरूकता को बढ़ावा दिया गया। अभियान के दौरान आगामी चरणों में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस,10 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस और 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर स्वास्थ्य, पोषण, सामाजिक समावेशन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच को अंतिम छोर तक सुनिश्चित करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।