पुलिस विजय दिवस के उपलक्ष्य में मिशन चौक मे आयोजित कार्यक्रम मे पुलिस बैण्ड द्वारा शहीदो को देशभक्ति धुनो से दी गयी भावभीनी श्रद्वांजलि

0

पुलिस विजय दिवस के उपलक्ष्य में मिशन चौक मे आयोजित कार्यक्रम मे पुलिस बैण्ड द्वारा शहीदो को देशभक्ति धुनो से दी गयी भावभीनी श्रद्वांजलि

कटनी।। 16 दिसम्बर 2024 को पुलिस मुख्यालय के मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व एंव विजय दिवस के अवसर पर मिशन चौक में पुलिस बैंड द्वारा विशेष प्रस्तुति दी गई । यह प्रस्तुति ना केवल देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत थी, छिंदवाड़ा से आए पुलिस बैण्ड द्वारा विशेष प्रस्तुति दी गईं. पुलिस बैण्ड द्वारा शहीदो को देशभक्ति धुनो से भावभीनी श्रद्वांजलि दी गईं. देशभक्ति धुनो ने ना बल्कि भारतीय सेना के बलिदानों की याद दिलाई। 16 दिसम्बर 1971 को युद्व के दौरान अपने की आहुति देने वाले शहीदो को भावभीनी श्रद्वांजलि बैण्ड प्रदर्शन के माध्यम से दी गयी। यह दिन 16 दिसंबर को मनाया जाता है, जो 1971 के भारत- पाकिस्तान युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत का प्रतीक है। पुलिस बैंड ने देशभक्ति गीतों की धुनों के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया और माहौल को गर्व व उत्साह से भर दिया। इस प्रस्तुति ने विजय दिवस की भावना को और अधिक गहराई से उजागर किया और देश के प्रति सम्मान का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस बैंड द्वारा दी गई प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया और पूरे वातावरण में देशभक्ति की भावना भर दी। पुलिस बैण्ड प्रस्तुति के दौरान मिशन चौक कटनी में जिला कलेक्टर दिलीप यादव,पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन, जनप्रतिनिधी , नगर निगम अध्यक्ष , एएसपी , एसडीएम , सीएसपी, रक्षित निरीक्षक , थाना प्रभारी यातायात , थाना प्रभारी कुठला , थाना प्रभारी कोतवाली , थाना प्रभारी एनकेजे सहित जनप्रतिनिधीगण , आमजन , स्कूली बच्चे व पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed