किसान जवान संविधान जनसभा में जिला जीपीएम से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।
जीपीएम – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आज रायपुर के साईंस कालेज मैदान में किसान जवान संविधान जनसभा आयोजित की गई थी।
जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय महासचिव वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज,कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत की अगुवाई में आयोजित हुआ।
जनसभा में शामिल हुए नेताओं ने भाजपा की डबल इंजन की सरकार की नाकामियों को लेकर जोरदार हल्ला बोला।
इस जनसभा में जिला जीपीएम से सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए।भीषण बारिश के बावजूद भारी संख्या में कांग्रेसी रायपुर पंहुचे और जनसभा में शामिल हुए।
सांसद प्रतिनिधि मनोज गुप्ता ने जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही की विभिन्न समस्याओं को लेकर सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत को ज्ञापन सौंपा जिसमें प्रमुख रूप से पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन पर बहुत सी ट्रेनों की स्टापेज की मांग, जिला अस्पताल में चल रही भारी अव्यवस्थाओं को दूर करने की मांग, नगर पंचायत मरवाही की विभिन्न समस्याओं को अपने ज्ञापन में बताया।
जनसभा के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक में जिला जीपीएम के नेतागण शामिल हुए, तत्पश्चात सभी ने नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत जी के निवास पर मुलाकात की।
इस अवसर पर डॉ के के ध्रुव पूर्व विधायक मरवाही, मनोज गुप्ता सांसद प्रतिनिधि, अशोक शर्मा, उत्तम वासुदेव जिलाध्यक्ष, राकेश जलान अध्यक्ष नगरपालिका परिषद गौरेला, श्रीमती बुंदकुंवर मास्को सदस्य जिला पंचायत, श्रीमती मालती वाकरे, राजेन्द्र ताम्रकार, आमिर अली,शुभम पेंद्रो सहित भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।