शहडोल में वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन का स्थापना दिवस और सम्मान समारोह 14 सितंबर को
शहडोल। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन, जिला एवं संगम शहडोल (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शहडोल के सौजन्य से) 14 सितंबर 2025, रविवार को अपना स्थापना दिवस मनाने जा रही है। इस अवसर पर एक भव्य पेंशनर सम्मान समारोह का आयोजन गंज रोड स्थित विधि महाविद्यालय में दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। समारोह में जिले के वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनरों को सम्मानित किया जाएगा तथा अतिथियों द्वारा संबोधन भी होगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनीषा सिंह (विधायक, जयसिंहनगर) उपस्थित रहेंगी। विशेष अतिथि के रूप में अमितता चपरा (जिला अध्यक्ष, भाजपा, शहडोल), रामकरण सिंह (उपाध्यक्ष, एसईसीएल श्रमिक यूनियन, बिलासपुर), सुशीला सावित्री सोनी (वरिष्ठ भाजपा नेत्री, शहडोल), चंद्रशेखर राय आदिवासी (सचिव, आदिवासी कल्याण समिति, शहडोल), राजकुमार मंडल (भाजपा मंडल अध्यक्ष, बुढ़ार), जयकांत मिश्र (अध्यक्ष, अधिवक्ता संघ बुढ़ार/अनुपपुर) तथा अशोक सारंग (प्राचार्य, विधि महाविद्यालय शहडोल) शामिल होंगे।

इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में वीरेंद्र कुमार (मुख्य प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक शहडोल, मो. 8889409993), अमरपाल सिंह (सेल्स ऑफिसर, एसईसीएल), डॉ. राजेश पांडेय (सचिव, संस्कार भारती, जिला शहडोल) और प्रतिमा जैन (डोल्ली) (सभापति, नगर पालिका परिषद शहडोल) भी मौजूद रहेंगी।
समारोह की अध्यक्षता राजकुमार दुबे (संरक्षक, वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन, शहडोल) तथा रामनरेश तिवारी (वरिष्ठ संरक्षक, जिला शहडोल) करेंगे। जिला अध्यक्ष आर.एल. तिवारी तथा उपाध्यक्ष के.पी. महेंद्र कार्यक्रम का संचालन देखेंगे।
कार्यक्रम प्रभारी के रूप में लोकेंद्र प्रसाद तिवारी की जिम्मेदारी तय की गई है। आयोजन समिति में विशेष रूप से रविकरण त्रिपाठी (रवि), प्रांतीय संगठन मंत्री, वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन, शहडोल का योगदान उल्लेखनीय है। रविकरण त्रिपाठी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को समाज में सम्मान दिलाना और पेंशनर्स की समस्याओं को सामने लाना है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव और मार्गदर्शन युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पेंशनर्स और वरिष्ठ नागरिक शामिल होंगे। उनके अनुसार, “हमारे वरिष्ठ साथी समाज की धरोहर हैं और उनका सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है।”